logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Viral Video: आम नागरिकों से मारपीट करते टोइंग वैन कर्मचारियों का वीडियो वायरल, तहसील पुलिस ने किया मामला दर्ज


नागपुर: तहसील पुलिस थाना अंतर्गत नंगा पुतला चौक पर नो पार्किंग की जगह पर खड़ी गाड़ियों पर कार्रवाई करने आई टोइंग वैन कर्मियों का नागरिकों से मारपीट करने वाला एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। इस संबंध में तहसील पुलिस ने तीन युवकों के खिलाफ मारपीट गाली गलौज और अन्य विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। 

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा यह वीडियो मंगलवार रात नंगा पुतला चौक का है। नो पार्किंग की जगह पर गाड़ी खड़ी करने वाले दुपहिया वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए कॉटन मार्केट ट्रैफिक पुलिस की टीम टोइंग वैन के साथ वहां पहुँची थी। उसी दौरान टोइंग वैन का एक कर्मचारी एक दो पहिया वाहन को नो पार्किंग की जगह से गाड़ी उठाने के लिए पहुंचा। इसी बीच साइड से जा रहे तीन युवकों ने इस कर्मचारि को अश्लील गालियां देना शुरू किया। 

हालांकि तभी कर्मचारियों ने इन युवकों को वहां से चले जाने के लिए कहा। उसके बाद देखते ही देखते दोनों पक्षों में हाथापाई और मारपीट शुरू हो गई इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। 

तहसील पुलिस ने देर शाम जब ट्रैफिक विभाग की तरफ से शिकायत मिलने के बाद वैन में लगे सीसीटीवी कैमरे को चेक किया। तब इस पूरी घटना का खुलासा हुआ। इसके बाद गाली गलौज करने वाले तीनों युवकों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत तहसील पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है और आगे की जांच की जा रही है। 

देखें वीडियो: