logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Video: सावनेर तहसील के सिरोंजी में कुँए में गिरा बाघ, वन विभाग ने किया रेस्क्यू


नागपुर: हाल ही में मध्य प्रदेश के सिवनी के पेंच टाइगर रिजर्व से अनोखा मामला सामने आया था। जहां एक जंगली सूअर का पीछा करते हुए एक जंगली सूअर और एक बाघिन कुएं में गिर गए। शिकार के सामने होने के बावजूद शिकारी ने उसे खाने के बजाय दोनों खुद को बचाते हुए दिखाई दिए। हालांकि, बड़ी मुश्किल के बाद दोनों को सकुशल बचाया गया। सिवनी में हुई घटना की पुनर्वृत्ति नागपुर के सावनेर तहसील में हुई, जहां एक बाघ कुएं में गिर गया, जिसके बाद बड़ी मुश्किल के बाद वन विभाग द्वारा बचाया गया।

सावनेर तहसील के सिरोंजी में सोमवार दोपहर में किसान गोवर्धन राउत के खेत में एक बाघ कुएं में गिर गया था। उन्होंने वन विभाग को इसकी सूचना दी। जानकारी मिलते ही खापा वन रेंज अधिकारी एसजी अठावले सूचना के बाद बचाव दल की योजना बनाई गई। सबसे पहले सिरोंजी गांव से एक खाट लाई गई। बाघ उस बिस्तर पर कूद गया।

इसके बाद सेमिनरी हिल्स स्थित ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर की एक टीम, खापा पुलिस स्टेशन की एक टीम और पेंच टाइगर प्रोजेक्ट के नागलवाड़ी वन क्षेत्र की एक टीम मौके पर पहुंची। उन्होंने पिंजरा कुएं में ही छोड़ दिया और बाघ को सफलतापूर्वक पिंजरे में कैद कर बाहर निकाल लिया गया।

बाघ को स्वास्थ्य जांच के लिए ट्रांजिट उपचार केंद्र लाया गया। यह कार्रवाई उप वन संरक्षक डॉ. प्रभुनाथ शुक्ला और सहायक वन संरक्षक विजय गंगावने, वनपाल सतीश गाडलिंगे, संजय भेंडाले, ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर के पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. राहुल फुलसुंगे और कर्मचारी एसआर शेलार, केडी कुकरे, एसएस चोपड़े, जीवाई डाखोरे, एनपी चांदकापुरे, पीजे भंडारे और वनरक्षक राठौड़ के मार्गदर्शन में की गई।