logo_banner
Breaking
  • ⁕ महायुति में अंदरूनी घमासान पर सीएम सख्त; वर्षा बंगले पर हुई समन्वय बैठक, 70-30 फंड और निगम बंटवारे के फॉर्मूले पर लगी मुहर ⁕
  • ⁕ महायुति सरकार ने किसानों को दी बड़ी राहत, किसान कर्जमाफी योजना की दूसरी किस्त जारी; दो चरणों में 12.58 लाख से ज्यादा किसानों को लाभ ⁕
  • ⁕ ईद-ए-मिलाद से पहले नागपुर पुलिस अलर्ट मोड पर, परिमंडल-4 में दंगा काबू के लिए की गई रिहर्सल और रूट मार्च ⁕
  • ⁕ Amravati: शहर के 90 अस्पतालों को नवीनीकरण के निर्देश, नगर पालिका के बार-बार नोटिस देने के बाद भी नहीं हुई कोई कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Buldhana: बुलढाणा जिला बैंक में 'सहकार' पैनल की जीत, 21 में से 19 सीटें जीती ⁕
  • ⁕ छात्रों की गूंज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया राहुल गांधी का ‘री-लॉन्च कार्यक्रम; छात्रों और इंफ्लुएंसर्स को पैसे देकर बुलाने का किया दावा ⁕
  • ⁕ Akola: महीने भर से बारिश की बेरुखी से सोयाबीन की फसल पर संकट, उत्पादन में 50% से अधिक गिरावट की आशंका ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

विधान भवन की हुई घेराबंदी, 11,000 पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात, मंत्रियों के नागपुर पहूंचने का इंतजार


नागपुर: विधान सभा के शीतसत्र को लेकर पुलिस विभाग ने कमर कस ली है. सत्र के दौरान कोई गड़बड़ी या अप्रिय घटना न हो इसके लिए पुलिस विभाग ने सुरक्षा के चाकचौबंद बंदोबस्त  किये है. विधान भवन को पूरी तरह घेरा जा चुका है. चारों तरफ सशस्त्र पुलिस बल तैनात किये गए है. अब केवल मंत्रियों के नागपुर पहूंचने का इंतजार है. 

सोमवार को भी सीपी अमितेश कुमार और ज्वाइंट सीपी अस्वती दोरजे ने देशपांडे सभागृह में आला अधिकारियों और शहर के सभी थानेदारों सहित कर्मचारियों के साथ बैठक कर सुरक्षा व्यवस्था पर मंथन किया. सीपी ने बताया कि 11,000 कर्मचारी बंदोबस्त में तैनात रहेंगे. बंदोबस्त का नियोजन स्थानीय अधिकारियों के हाथ में होगा. कानून व्यवस्था बनाए रखने में स्थानीय अधिकारियों की अहम भूमिका होगी.  

सीपी ने बताया कि करीब 6,000 कर्मचारी राज्य के विभिन्न जिलों से बुलाए गए है. इसके अलावा शहर पुलिस के 5000 कर्मचारी भी बंदोबस्त में तैनात रहेंगे. शहर में 9 डीसीपी उपलब्ध है, जबकि अन्य जिलों से 10 डीसीपी स्तर के अधिकारी बुलाए गए है. इनके अलावा 50 एसीपी, 75 पुलिस निरीक्षक और 20 महिला पुलिस निरीक्षकों को भी सत्र बंदोबस्त के लिए नागपुर बुलाया गया है. एसआरपीएफ की 8 कंपनियां और 1000 होमगार्ड भी बंदोबस्त में तैनात रहेंगे. सभी वीआईपी की सुरक्षा के लिए 30 बीडीडीएस स्क्वाड नागपुर में रहेंगे. शहर पुलिस के पास 5 स्क्वाड उपलब्ध है. 

अब तक 32 संगठनों ने मोर्चे की अनुमति ली है. आने वाले समय में यह संख्या 100 के पार हो सकती है. 12 नवंबर को महाविकास आघाड़ी और जूनी पेंशन को लेकर राज्य में कार्यरत कर्मचारियों का बड़ा मोर्चा होगा. रोहित पवार के नेतृत्व में निकल रहा मोर्चा 12 को नागपुर पहूंचेगा और टेकड़ी रोड पर सभा होगी. 

इस सभा में राकां के शिर्ष नेता शरद पवार और शिवसेना के उध्दव ठाकरे भी उपस्थित रहने वाले है. इसके अलावा आशा वर्कर, विदर्भवादी, दिव्यांग, शिक्षक और कोतवाल भी अपनी मांगों को लेकर मोर्चा निकालेंगे. मोर्चे का सही नियोजन बड़ी चुनौती है और इसी हिसाब से तैयारियां की जा रही है.