logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Vidhan Parishad Election 2023: थमा चुनाव प्रचार, 30 को मतदान; दो फ़रवरी को आएंगे परिणाम


नागपुर: विधान परिषद शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र (Vidhan Parishad Shikshak Election 2023) के चुनाव प्रचार की बंदूकें आज शनिवार की शाम चार बजे ठंडी पड़ गईं। कल 30 सोमवार को सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक मतदान होगा। वोटों की गिनती 2 फरवरी को की जाएगी। नागपुर जिले में पात्र मतदाताओं की संख्या 16480 है। जिले में कुल 43 मतदान केंद्र हैं।

चुनाव में कुल 22 उम्मीदवार 

विधान परिषद के नागपुर शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र द्विवार्षिक चुनाव में कुल 22 उम्मीदवार मैदान में हैं।  चुनाव में मुख्य मुकबला भाजपा समर्थित नागो गाणार और एमवीए समर्थित सुधाकर आडबाले के बीच है।  गाणार लगातार तीसरी बार चुनावी मैदान में हैं। वहीं आडबाले पहली बार चुनावी मैदान में हैं।

6 जिलों में 124 मतदान केंद्र

नागपुर संभाग के छह जिलों के योग्य शिक्षक इस चुनाव में अपना प्रत्याशी चुनेंगे। नागपुर मंडल के कुल छह जिलों के 124 मतदान केंद्रों पर मतदान होगा। इसके लिए नागपुर जिले में 43, वर्धा जिले में 14, भंडारा जिले में 12, गोंदिया में 10, चंद्रपुर में 27 और गढ़चिरौली जिले में 18 मतदान केंद्र निर्धारित किए गए हैं। चुनाव में मतदान करने के लिए आयोग ने शिक्षकों को अवकाश देने का निर्णय लिया है, जिससे ज्यादा से ज्यादा शिक्षक मतदान कर सके।