logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

विजय वडेट्टीवार ने मुख्यमंत्री शिंदे और मंत्री संजय राठोड पर लगाया 500 करोड़ रुपये की हेराफेरी करने का गंभीर आरोप


नागपुर: नेता प्रतिपक्ष विजय वडेट्टीवार ने राज्य के मृदा एवं जल संरक्षण मंत्री और शिवसेना शिंदे गुट के विधायक संजय राठोड पर 500 करोड़ रुपये की हेराफेरी का गंभीर आरोप लगाया है. वडेट्टीवार ने एक्स पर एक पोस्ट साझा कर मंत्री पर यह आरोप लगाया है.   

वडेट्टीवार ने लिखा, “देखिए जब मुख्यमंत्री का 'लाड़ला मंत्री' हो तो क्या-क्या हो सकता है. मात्र 1 रुपये प्रति वर्ग मीटर की कीमत पर 500 करोड़ रुपये तक की जमीन मिल सकती है. वे दूसरे लोगों की ज़मीन मुफ़्त में हड़प सकते हैं.”

नेता प्रतिपक्ष ने लिखा, “मुख्यमंत्री का ‘लाड़ला मंत्री’ योजना का एक और लाभार्थी महाराष्ट्र के सामने आया है. 1 नवंबर, 2023 को राज्य के शहरी विकास विभाग ने एक सरकारी निर्णय जारी किया जिसमें कहा गया कि भूमि का एक भूखंड श्री संत डॉ रामराव महाराज चैरिटेबल ट्रस्ट को हस्तांतरित कर दिया गया है. लेकिन अब यह बात सामने आई है कि यह फैसला कैबिनेट से मंजूरी लिए बिना ही लिया गया था.”

वडेट्टीवार ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री के प्रिय मित्र मंत्री संजय राठोड़ के दबाव में, नवी मुंबई के बेलापुर में 5600 वर्ग मीटर का भूखंड श्री संत डॉ रामराव महाराज चैरिटेबल नामक ट्रस्ट के नाम पर आवंटित किया गया था और प्रिय मंत्री को सस्ते दाम पर 500 करोड़ का प्लॉट दे दिया गया.