logo_banner
Breaking
  • ⁕ सैंड इस्तेमाल को बढ़ावा देने राज्य में नई पॉलिसी लागू; राजस्वमंत्री बावनकुले ने की घोषणा, शर्तें तोड़ने पर लाइसेंस होगा रद्द ⁕
  • ⁕ लावणी पर थिरकी एनसीपी अजित पवार गुट! पार्टी कार्यालय के भीतर नाच-गाने पर बवाल, आलाकमान ने अध्यक्ष अहिरकर से माँगा स्पष्टीकरण ⁕
  • ⁕ Buldhana: कंस्ट्रक्शन वर्कर के नाम पर फर्जी प्रमाणपत्र बनाकर वसूली, दो ऑनलाइन सेंटरों पर छापा, लेबर विभाग की बड़ी कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Saoner: सावनेर के चंपा शिवार में सड़ी-गली हालत में मिला शव, खापरखेड़ा से गुमशुदा व्यक्ति की हुई पहचान ⁕
  • ⁕ Buldhana: जिले में बेमौसम बारिश ने दी दस्तक, कटाई के सीजन में फसलों को भारी नुकसान का खतरा ⁕
  • ⁕ Chandrapur: केसला घाट इलाके में बाघ ने बाइक सवार पर किया हमला, लोगों में डर का माहौल ⁕
  • ⁕ Amravati: कमुंजा फाटा के पास तेज़ रफ़्तार बस ने बाइक को मारी टक्कर, हादसे में एक की मौत, एक गंभीर ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Nagpur

अमित शाह के दौरे पर विजय वडेट्टीवार का हमला, कहा- कार्यकर्ताओं का नहीं जनता का समर्थन मिलना चाहिए


नागपुर: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पांच मार्च को अकोला दौरे पर आने वाले हैं। इस दौरान वह विदर्भ की छह सीटों के चुनाव प्रभारियों और समितियों की बैठक करेंगे। शाह के इस दौरे पर विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजय वडेट्टीवार ने हमला बोला है। वडेट्टीवार ने कहा कि, "नेता तो आते जाते रहते हैं। कार्यकर्ताओं का बल मिलने से क्या होता है, जनता का समर्थन मिलना चाहिए।" इसी के साथ कांग्रेस नेता ने यह भी कहा कि, विदर्भ की जनता हमेशा से ही कांग्रेस के समर्थन में खड़ी रहती है।

नागपुर स्तिथ अपने निजी निवास पर पत्रकारों से बात करते हुए वडेट्टीवार ने कहा, "जिस पार्टी का नेता आता है वह अपना दावा करता ही है। पिछले दिनों देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आकर गए। हमने देखा आधी कुर्सियां खाली थी, भाषण के बीच से महिलाएं उठकर निकल रही थी। आखिर कार्यकर्ताओं के बल से क्या होगा, जनता का बल मिलना ज्यादा महत्वपूर्ण है।" इसी के साथ वडेट्टीवार ने यह भी कहा कि, विदर्भ ने हमेशा कांग्रेस का समर्थन किया है, आगे भी वह हमें ही समर्थन मिलता रहेगा।"

चुनाव में पता चलेगा कौन किसके साथ?


चार मार्च को नागपुर में आयोजित होने वाली नमो युवा सम्मेलन पर भी नेता प्रतिपक्ष ने तंज कसा। कांग्रेस नेता ने कहा, "रैली के लिए निजी कारें किराए पर लेते हैं, तो इससे कार्यकर्ताओं को ताकत मिलेगी या लोगों को चुनावों से पता चल जाएगा। यह एक पार्टी का कर्यक्रम है।  उनके पास इतनी चुनावी ताकत है कि वे एक लाख नहीं दो लाख लोग ला सकते हैं। जितनी गाड़ियाँ लगेंगी, उतने ज्यादा लोग आयेंगे।" उन्होंने आगे कहा कि, "हालाँकि, गाड़ियां लगाकर, लोगों को खाने पिने का इंतजाम कर के आते हैं और वह पार्टी के साथ खड़े रहते हैं, ऐसा अनुभव नहीं रहा है।"