logo_banner
Breaking
  • ⁕ मंथन फॉर युवा अभियान का हुआ समापन, CM फडणवीस बोले- युवाओं के सपनो को मिलेगी नई दिशा; एक साथ 4100 युवाओं ने किया ढोल-ताशा का वादन कर बनाया विश्व रिकॉर्ड ⁕
  • ⁕ मराठी सख्ती पर सियासत तेज, अखिलेश यादव ने आरोप पर मुख्यमंत्री फडणवीस का पलटवार; भाषा सिखने और समय देने की कही बात ⁕
  • ⁕ समृद्धी-शक्तिपीठ महामार्ग को लेकर विजय वडेट्टीवार के गंभीर आरोप, बोले- ‘जनता को समृद्धि मिलेगी या ठेकेदारों को?’ ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी ग्रामीण अस्पताल में सर्पदंश के मरीज को पीठ पर ले जाने का वीडियो वायरल; बदइंतजामी के आरोपों पर अस्पताल प्रशासन ने पेश की असलियत ⁕
  • ⁕ "हम शिक्षक हैं, व्यापारी नहीं!" तुकाराम मुंढे के आदेश पर भड़के शिक्षक, मिड-डे मील के FSSAI लाइसेंस को लेकर छिड़ा नया विवाद ⁕
  • ⁕ छात्रों की गूंज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया राहुल गांधी का ‘री-लॉन्च कार्यक्रम; छात्रों और इंफ्लुएंसर्स को पैसे देकर बुलाने का किया दावा ⁕
  • ⁕ Akola: महीने भर से बारिश की बेरुखी से सोयाबीन की फसल पर संकट, उत्पादन में 50% से अधिक गिरावट की आशंका ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

'जगह किसी के बाप की नहीं', विजय वडेट्टीवार बोले- विधायक को मोहरा बनाकर भाजपा सभा को रोकने का कर रही प्रयास


नागपुर: 16 अप्रैल को नागपुर में आयोजित होने वाली महाविकास अघाड़ी (MVA) की सभा को लेकर जिले की राजनीति गरमाई हुई है। भारतीय जनता पार्टी (BJP) के विधायक कृष्ण खोपड़े (Krushna Khopde) ने पत्र लिखकर सभा को मंजूरी नहीं देने की मांग की है। वहीं इस पर कांग्रेस नेता विजय वडेट्टीवार (VIjay Wadettiwar) ने शनिवार को जवाब दिया है। पूर्व मंत्री ने कहा, "जमीन किसी के बाप की नहीं है, सरकारी है। इसलिए विरोध का कोई औचित्य नहीं है। उन्होंने आगे कहा कि, भाजपा के पैरों के नीचे से रेत खिसक गई है। इसलिए अपने विधायक को मोहरा बनाकर सभा को रोकने का प्रयास कर रही है।" 

ज्ञात हो कि, कांग्रेस ने केडीके कॉलेज के पास दर्शन कॉलोनी स्थित ग्राऊंड में सभा लेने का तय किया हुआ है। लेकिन इस सभा को वहां के स्थानीय नागरिक सहित खिलाडी विरोध कर रहे हैं। इसी को देखते हुए सभा के संयोजक सुनील केदार के नेतृत्व में शनिवार को समीक्षा बैठक बुलाई गई। इस बैठक के बाद पत्रकारों ने सभा को लेकर वड्डेटीवार से सवाल किया। जिस पर जवाब देते हुए कांग्रेस नेता ने यह बात कही।

जनता में सरकार के खिलाफ काफी रोष

पूर्व मंत्री ने कहा, "जनता में सरकार के खिलाफ काफी रोष है। बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी से जनता त्रस्त हैं। इन लोगों ने राज्य का बंटाधार किया हुआ है। यही नहीं जिस तरह बेईमानी कर के सरकार बनाई गई है इससे जनता में गुस्सा है और उन्होंने इन्हे सबक सिखाने का तय कर लिया है। इसी का नतीजा है कि, महाविकास अघाड़ी को लोगों का जोरदार समर्थन मिल रहा है।" उन्होंने आगे कहा, "जो महाविकास अघाड़ी की सभा होने वाली है। वह बहुत ऐतिहासिक होने वाली है। जनता से जिस तरह का समर्थन मिल रहा है उससे यह तय हो गया है कि, इस सरकार का जाना तय है।"

भाजपा और सरकार घबराई हुई है

वडेट्टीवार ने कहा, "ऐसा है कि, जब लोग घबराते हैं और पैरों के नीचे से रेत सरकती है तो इस तरह की बातें की जाती है। भाजपा अपने विधायक को मोहरा बनाकर सभा को रोकने का प्रयास कर रही है। जगह किसी के बाप की नहीं है, सरकारी है। विरोध क्यों करना जब मंजूरी मिल चुकी है। अगर आप को सभा करनी है तो आप भी करो। सभा का विरोध क्यों करना। इससे पता चलता है सरकार घबरा गई है।"

जो पहले तय वही होगा 

वज्रमुठ सभा के संयोजक सुनील केदार ने तय जगह पर सभा लेनी की बात कही। उन्होंने कहा, “हमने पहले जो तय किया है उसी के अनुसार काम होगा। उसमें किसी भी तरह को बदलवा नहीं होगा। रही बात भाजपा के विरोध का तो संविधान है उसने सभी को अपनी बात कहने का हक़ दिया है। हमें मंजूरी मिल चुकी है और इसके बाद उसमें किसी भी तरह के बदलाव की कोई गुंजाईश नहीं।"