logo_banner
Breaking
  • ⁕ महायुति में अंदरूनी घमासान पर सीएम सख्त; वर्षा बंगले पर हुई समन्वय बैठक, 70-30 फंड और निगम बंटवारे के फॉर्मूले पर लगी मुहर ⁕
  • ⁕ महायुति सरकार ने किसानों को दी बड़ी राहत, किसान कर्जमाफी योजना की दूसरी किस्त जारी; दो चरणों में 12.58 लाख से ज्यादा किसानों को लाभ ⁕
  • ⁕ ईद-ए-मिलाद से पहले नागपुर पुलिस अलर्ट मोड पर, परिमंडल-4 में दंगा काबू के लिए की गई रिहर्सल और रूट मार्च ⁕
  • ⁕ Amravati: शहर के 90 अस्पतालों को नवीनीकरण के निर्देश, नगर पालिका के बार-बार नोटिस देने के बाद भी नहीं हुई कोई कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Buldhana: बुलढाणा जिला बैंक में 'सहकार' पैनल की जीत, 21 में से 19 सीटें जीती ⁕
  • ⁕ छात्रों की गूंज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया राहुल गांधी का ‘री-लॉन्च कार्यक्रम; छात्रों और इंफ्लुएंसर्स को पैसे देकर बुलाने का किया दावा ⁕
  • ⁕ Akola: महीने भर से बारिश की बेरुखी से सोयाबीन की फसल पर संकट, उत्पादन में 50% से अधिक गिरावट की आशंका ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

विकास ठाकरे ने मनपा पर लगाया आरोप, कहा - नगर निगम को फंड मिलने के बाद भी आम लोगों तक नहीं पहुंच रहा लाभ


नागपुर: नागपुर शहर कांग्रेस अध्यक्ष और पश्चिम नागपुर के विधायक विकास ठाकरे ने नगर निगम प्रशासन पर सरकारी फंड मिलने के बाद भी आम आदमी तक इसका लाभ नहीं पहुँचाने का आरोप लगाया है.

ठाकरे ने कहा, “शहर में पिछले दस वर्षों में अनियोजित सड़क निर्माण के कारण पानी भर रहा है. शहर में कूड़ा नहीं उठाया जाता है. इसके कारण अनेक कीट रोगों का प्रकोप होता है. इसलिए आम लोगों को परेशानी हो रही है.”

ठाकरे ने आगे कहा, “नागपुर शहर में सीमेंट सड़क का काम तेजी से चल रहा है, लेकिन इस सीमेंट सड़क के दोनों ओर जल निकासी की सुविधा नहीं होने के कारण, बारिश का पानी नालों में न जाकर सीधे नागरिकों के घरों में घुस रहा है. इसलिए डेंगू चिकनगुनिया जैसी बीमारियों को बढ़ा रहा है.”