logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Viral Video: बाघ और जंगली सूअर एक ही कुएं में गिरे, फिर हुआ कुछ ऐसा वीडियो हुआ वायरल


Nagpur News: पेंच टाइगर रिजर्व से एक अनोखा वीडियो सामने आया है। जहां एक जंगली सूअर और बाघ एक ही कुएं में फंसे गए। दोनों जानवर कुंए से निकलने का प्रयास करते रहे। हालांकि, दोनों असफल रहे। जानकारी मिलते ही वन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुचे और मशक्क्त के बाद दोनों जानवरों को सुरक्षित बाहर निकाला। वहीं अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 

महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश के बॉर्डर पर स्थित पेंच टाइगर रिजर्व न केवल भारत बल्कि दुनिया भर में प्रसिद्ध है। हर साल यहाँ लाखो की संख्या में पर्यटक जंगली जानवरों को देखने आते हैं। इसी बीच पेंच से एक वीडियो सामने आया है। जहां एक कुएं में जंगली सूअर और बाघ कुएं में फंस गए। आमतौर पर जंगली सूअर और बाघ को एक दूसरे का दुश्मन माना जाता है। एक शिकार है तो दूसरा शिकारी, लेकिन जब जान पर आई तो दोनों अपनी जान बचाने के लिए कुएं से मशक्क्त करते हुए दिखाई दिए।

कुएं में जंगली जानवरो की गिरने की जानकारी मिलते ही वन विभाग के अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू शुरू किया। कुएं में दो जानवर फंसे होने के कारण बचाव कार्य में बेहद मुश्किल आई। हालांकि, कड़ी मशक्कत के बाद वन विभाग ने दोनों जानवरो का रेस्क्यू कर सुरक्षित बाहर निकाला। बचाव कार्य का यह वीडियो अब शोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।