logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: विशाल आनंद का हुआ तबादला, हर्ष पोद्दार संभालेंगे नागपुर जिले की कमान


नागपुर: गृह विभाग ने बुधवार को आनन-फानन में नागपुर के एसपी विशाल आनंद सिंगुरी का तबादला कर दिया. उन्हें एंटी नक्सलाइट आपरेशन (एएनओ) की स्पेशल एक्शन ग्रुप का अधीक्षक नियुक्त किया गया है. विशाल आनंद की जगह पर हर्ष पोद्दार को जिले की कमान सौंपी गई है.

पोद्दार पहले नागपुर में बतौर डीसीपी जोन 5 काम कर चुके हैं. इसके पहले उन्हें बीड जिले का अधीक्षक नियुक्त किया गया था, लेकिन कुछ समय पहले हुए तबादलों के बाद वो नियुक्ति की प्रतीक्षा में थे. अचानक विशाल आनंद का तबादला होने के पीछे राजनीतिक कारण बताया जा रहा है.

पिछले दिनों मौदा के एक रेत माफिया के खिलाफ एमपीडीए लगाया गया था. वह भाजपा नेताओं का खास बताया जा रहा था. उसपर कार्रवाई होने से नेता नाराज हो गए थे जिसके बाद तुरंत ही एमपीडीए रद्द भी कर दिया गया. लेकिन नेताओं की नाराजगी के चलते 1 वर्ष पूरा होने के पहले ही उनका तबादला कर दिया गया.

यह तबादला महाराष्ट्र में चर्चा का विषय बन गया है और  इस तबादले से आईपीएस लॉबी में भी काफी नाराजगी बताई जा रही है.