logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

नागपुर जिले की 12 विधानसभा सीटों में 4631 बूथों पर होगा मतदान, कलेक्टर ने नियम उल्लंघन न करने की दी चेतावनी


नागपुर: विधानसभा चुनाव के लिए सोमवार शाम छह बजे से चुनाव प्रचार थम जाएगा और आचार संहिता लागू हो जाएगी। इसे देखते हुए कलेक्टर और निर्वाचन अधिकारी विपिन इटनकर ने राजनीतिक दलों और उम्मीदवारों से नियमों को मानाने का आवाहन किया है। इसी के साथ यह चेतावनी भी दी कि, अगर कोई इसका उल्लंघन करते हुए पाया जाता है तो उसके खिलाफ क़ानूनी कार्रवाई की जाएगी। 

शहर के नियोजन भवन में आयोजित भवन में आयोजित पत्रकार वार्ता में बोलते हुए जिलाधिकारी ने कहा, "चुनाव की तैयारी लगभग पूरी हो चुकी है। चुनाव के ऐलान से लेकर आज चुनाव समाप्त होने तक प्रशासन ने बेहद की अच्छा काम किया है। चुनाव के समेत किसी भी तरह के प्रलोभन को रोकने के लिए तैनात की गई राज्य निगरानी टीम की टीम और तेजी से काम करना शुरू करेगी। 

जिलाधिकारी ने आगे बताया कि, जिले की 12 विधानसभा सीटों में 4631 बूथों पर मतदान होना है। 19 नवंबर से पोलिंग पार्टियां अपने बूथ पर जाना शुरू कर देगी। उन्होंने बताया कि, नागपुर मनपा के आधीन आने वाले बूथों की वीडियोग्राफी की जाएगी। जिसका कंट्रोल रूम नागपुर पुलिस के कार्यालय में मनाया जायेगा। 

चुनाव प्रचार समाप्त होने के बाद कोई भी स्टार प्रचारक वहां नहीं रह सकता जहाँ उसका वोटिंग न हो। अगर कोई यहाँ मौजूद रहता है तो उसपर मामला दर्ज किया जा सकता है। कलेक्टर ने बताया है कि चुनाव के समय एसएसटी ने जिले के अंदर करीब 39.60 करोड़ रूपये की कीमत के सोना, चांदी और कैश बरामद की है। इसी के साथ साढ़े तीन लाख लीटर शराब भी जब्त की गई है। इसी के साथ जिला निर्वाचन अधिकारी ने नागपुर की जनता से बढ़चढ़कर मतदान करने का आवाहन भी किया।