logo_banner
Breaking
  • ⁕ महायुति में अंदरूनी घमासान पर सीएम सख्त; वर्षा बंगले पर हुई समन्वय बैठक, 70-30 फंड और निगम बंटवारे के फॉर्मूले पर लगी मुहर ⁕
  • ⁕ महायुति सरकार ने किसानों को दी बड़ी राहत, किसान कर्जमाफी योजना की दूसरी किस्त जारी; दो चरणों में 12.58 लाख से ज्यादा किसानों को लाभ ⁕
  • ⁕ ईद-ए-मिलाद से पहले नागपुर पुलिस अलर्ट मोड पर, परिमंडल-4 में दंगा काबू के लिए की गई रिहर्सल और रूट मार्च ⁕
  • ⁕ Amravati: शहर के 90 अस्पतालों को नवीनीकरण के निर्देश, नगर पालिका के बार-बार नोटिस देने के बाद भी नहीं हुई कोई कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Buldhana: बुलढाणा जिला बैंक में 'सहकार' पैनल की जीत, 21 में से 19 सीटें जीती ⁕
  • ⁕ छात्रों की गूंज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया राहुल गांधी का ‘री-लॉन्च कार्यक्रम; छात्रों और इंफ्लुएंसर्स को पैसे देकर बुलाने का किया दावा ⁕
  • ⁕ Akola: महीने भर से बारिश की बेरुखी से सोयाबीन की फसल पर संकट, उत्पादन में 50% से अधिक गिरावट की आशंका ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

मूसलाधार बारिश के लिए 15 जुलाई तक का इंतजार, बंगाल की खाड़ी में सिस्टम नहीं बनने से मानसून पर ब्रेक


नागपूर: नागपुर में मानसून के आने को एक लगभग हफ्ते का समय बीत चुका है. लेकिन अब भी जिले से मूसलाधार बारिश नदारद है। मौसम विभाग का साफ़ कहना है की मूसलाधार बारिश के लिए अनुकूल परिस्थिति नहीं बनी है. इसके 15 जुलाई के दरमियान के बनने के आसार है। लेकिन तब तक नागपुरकरो को भारी बारिश के लिए इंतजार करना होगा।  

नागपुर में एक हफ्ते की देरी से मानसून का आवागमन हुआ था। हलाकि, अब तक मूसलाधार बारिश गायब है। बंगाल की खाड़ी में सिस्टम बनने से नागपुर के साथ विदर्भ के अन्य जिलों और पुरे मध्यभारत में मूसलाधार बारिश की बौछार पड़ती है। जून का महीना लगभग बीतने को है लेकिन अब तब बंगाल के खाड़ी में किसी भी तरह का सिस्टम नहीं बना है।

अब सवाल है की आखिर मूसलाधार बारिश कब होगी? इस सवाल के जवाब पर नागपुर प्रादेशिक मौसम केंद्र में वैज्ञानिक डॉ प्रवीण कुमार ने कहा की, बे ऑफ़ बंगाल में जैसे से सर्कुलेशन सिस्टम तैयार होगा वैसे ही नागपुर और मध्य भारत में मूसलाधार बारिश या 24 घंटे में 64 एमएम से अधिक बारिश होगी। हलाकि, इसके 12-15 जुलाई के दरमियान बनने के हालात है लेकिन तक लोगो को इंतज़ार करना पड़ेगा।  

किसानों ने मानसून की एंट्री के पहले बुआई कर दी थी। बुआई के बाद अच्छी बारिश होने पर फसल लहलहाती है, लेकिन मानसून के रुठ जाने से फसल खड़ी होने के पहले ही खराब होने का खतरा बढ़ गया है। जिससे किसानो पर दोबारा बुवाई का संकट आ गया है।  

वही, मानसून कमजोर पड़ने से तापमान में इजाफा हो रहा और उमस परेशान कर रही है। मंगलवार को नागपुर का अधिकतम तापमान 37.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25.6 डिग्री सेल्सियस रहा। जो सामान्य से 3.7 डिग्री अधिक रहा। मौसम विभाग के अनुसार, वातावरण में नमी बनी हुई है और इस कारण स्थानीय स्तर पर होने वाले मौसमी परिवर्तन से बूंदाबांदी हो सकती है। अगले कुछ दिन तक तेज हवा के साथ बूंदाबांदी और हल्की बारिश की संभावना है।