logo_banner
Breaking
  • ⁕ Ramtek: ट्रक और स्कॉर्पियो की भीषण भिड़ंत, नेशनल हाईवे-44 पर पलटी गाड़ी; 3 लोग गंभीर रूप से घायल ⁕
  • ⁕ Amravati: जिले के 15 केंद्रों पर चना-तुअर की सरकारी खरीदी शुरू; अब तक 9,145 किसानों ने कराया पंजीकरण ⁕
  • ⁕ Amravati: बेटियों को बस में बिठाने गए पिता की सड़क हादसे में मौत, साथ में बड़ी बेटी ने भी तोड़ा दम; दूसरी की हालत नाजुक ⁕
  • ⁕ नागपुर में भीषण सड़क हादसा: मजदूरों से भरा पिकअप वाहन पलटा, 26 घायल, 10 की हालत नाजुक ⁕
  • ⁕ विधानसभा में महाराष्ट्र धर्म स्वतंत्रता विधेयक पेश, मुख्यमंत्री बोले- किसी धर्म के विरोध में नहीं; UBT का समर्थन, Congress और SP ने किया विरोध ⁕
  • ⁕ Nagpur: एमआईडीसी में पिस्टल की नोक पर बार में लूट, कुख्यात अजीत सातपुते गैंग सहित 6 गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ मराठी भाषा नहीं पढ़ना स्कूलों को पड़ेगा भारी, ऐसे स्कूलों की मान्यता होगी रद्द; मंत्री दादा भूसे का ऐलान ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Nagpur

अमरावती रोड पर चलना बना जी का जंजाल, धूल-मिट्टी से नागरिक परेशान


नागपुर: वाड़ी परिसर से गुजरने वाले अमरावती रोड पर सीमेंट सड़क और फ्लाईओवर का निर्माण किया जा रहा है। हालांकि, ठेकेदार की लापरवाही के कारण यह निर्माण अब नागरिकों के लिए जी का जंजाल बन गया है। उड़ती धूल और मिटटी के कारण यहाँ से गुजरने वाले लोगों को भारी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। एक तरफ जहां स्वास्थ्य पर बुरा असर डाल रहा है, वहीं दूसरी तरफ दुर्घटनाओं को भी आमंत्रित  रहा 

अमरावती रोड शहर के प्रमुख राजमार्गों में से एक है। रोजाना इस सड़क से रोजाना हजारों की संख्या में छोटे और बड़े वाहन गुजरते हैं। जिसके कारण यहाँ जाम की स्तिथि बनी रहती थी। इसी से छुटकारा दिलाने के लिए वाड़ी के 10 नंबर नाका से वाड़ी पुलिस थाना तक  फ्लाईओवर का निर्माण किया जा रहा है। इसी के साथ सीमेंट रोड का काम भी जारी है।

लोगों की सहूलियत के लिए शुरू निर्माण ठेकेदार की लापरवाही के कारण सड़क से गुजरने वाले लोगों और आसपास रहने वाले नागरिकों के लिए जी का जंजाल बन चूका है। क्षेत्र में दिनभर धूल और मिट्टी से स्कूल आने जाने वाले बच्चे, कर्मचारी, अधिकारी, आम जनता, सड़क किनारे स्थित दुकान व घर के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है इस कारण लोग खांसी, दमा के मरीज बन गए हैं। 

आमतौर पर सड़क निर्माण के दौरान धूल मिटटी न उड़े इसके लिए पानी का छिड़काव किया जाता है। लेकिन यहाँ पर निर्माण में लगी ठेकेदार कंपनी ऐसा करते करते हुए दिखाई नहीं दे रही। इस मार्ग पर सबसे ज्यादा धूल सुबह और शाम के समय उड़ती है। लेकिन ठेकेदार कंपनी  केवल दोपहर में एक बार पानी डालते हुए दिखाई दे रही है। 

हवा में धूल का स्तर बढ़ने से लोग परेशान हैं। धूल के कारण लोग और वाहन चालकों का सड़क पर चलना मुश्किल हो गया है। सबसे ज्यादा परेशानी दोपहिया चालकों को हो रही है। सड़क उखाड़ने और गिट्टी के कारण कई चालक फिसल कर गिर रहे हैं। जिसमें वह घायल हो रहे हैं। उड़ती धूल-मिटटी के कारण आसपास के दूकानदारो के व्यापर पर भी बुरा असर पड़ा रहा है। नागरिकों ने जल्द से जल्द सड़क का निर्माण करने की मांग प्रशासन से की है।