logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Wardha: तालेगांव के सत्याग्रही घाट पर एक महिला की अधजली लाश मिली


वर्धा: जिले के तालेगांव तहसील के सत्याग्रही घाट में शनिवार को एक महिला की अधजली लाश मिलने से खलबली मच गई। लघुशंका के लिए गए एक व्यक्ति को लाश दिखाई दी। इसके बाद उसने तुरंत पुलिस को फ़ोन किया। घटना की जानकारी मिलते ही तालेगांव थाना प्रभारी आशीष गजभिए अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे तो उन्हें घटना की गंभीरता का आभास हुआ और उन्होंने तुरंत इसकी जानकारी वरिष्ठों को दी। 

मामले की जानकारी मिलते ही जिला पुलिस अधीक्षक नरुल हसन भी मौके पर पहुंचे। पंचनामा कर शव कब्जे में लिया गया़ महिला के शरिर पर कपडे जले हुए थे. डॉग स्कॉड की मदद से जंगल परिसर में छानबीन की गई। समाचार लिखे जाने तक मृतक की शिनाख्त नहीं हो पायी। वहीं इस प्रकरण को लेकर तरह तरह की चर्चाओं का दौर जारी है। शुरआती जांच के अनुसार, महिला को कही और मारा गया। और साबुत मिटाने के लिए यहां लाकर जलाने का प्रयास किया है। तलेगांव पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरु कर दी है।