logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

वर्धा रोड पर लगने वाला जाम बना नासूर, पुलिस ने नो राइट टर्न अभियान किया शुरु


नागपुर: वर्धा रोड पर लगने वाले जाम की समस्या दिन ब दिन गंभीर होती जा रही है। छत्रपति चौक से जो जाम शुरू होता है, वह आरबीआई चौक तक बना रहता है। शहर में वाहनों की बढ़ती संख्या ने इसे और नासूर बना दिया है। तमाम कोशिशों के बावजूद इस समस्या का कोई समाधान होते नही दिखा रहा। इसी को लेकर नागपुर पुलिस ने नो राइट टर्न अभियान शुरू किया है। जिसके तहत मॉरिस कॉलेज चौक से लेकर अजनी चौक तक कोई भी वाहन चालक राइट टर्न नही ले सकता है। एक हफ्ते के लिए यह ट्रायल शुरू किया गया है। अगर यह सफल होता है तो इसे आगे शुरु रखा जाएगा।

वर्धा रोड पर रहाटे चौक और कृपलानी चौक पास-पास होने के कारण यहां हर दिन शाम 5.30 बजे से रात 8.30 बजे तक भारी लंबा जाम लग जाता है. इस स्थिति में सुधार के लिए ट्राफिक व्यवस्था में अगले 7 दिवसीय प्रायोगिक बदलाव किया जाने वाला है. इस दौरान जनता चौक से अजनी चौक यूटर्न तक दोनों ओर अतिरिक्त ट्राफिक पुलिसकर्मियों की तैनाती की भी जायेगी. यदि इस दौरान शहरवासियों को जाम से राहत मिली तो यह व्यवस्था आगे भी जारी रखी जायेगी.


इस तरह रहेगा बदलाव

  • मारिस कालेज चौक से वर्धा की ओर जाने वाले वाहन रहाटे चौक और कृपालानी चौक से अजनी चौक तक कहीं भी मोड़ नहीं ले सकेंगे और सीधे चलेंगे.
  • अजनी चौके से मारिस कालेज तक भी वाहनों को कहीं से मोड़ नहीं मिलेगा.
  • नीरी के सामने टी प्वाइंट और अजनी चौक से यूटर्न की मनाही होगी.
  • डबल डेकर ब्रिज और कांग्रेसनगर टी प्वाइंट की ओर से आने वाले वाहन चालक कृपलानी से अजनी नाका के रास्ते यूटर्न लेकर आगे जा सकेंगे.
  • रहाटे चौके से अजनी नाके तक और अजनी नाके से रहाटे चौक तक सभी सिग्नल ब्लिंक मोड पर रहेंगे, ताकि ट्राफिक बिना रुके आगे बढ़ता रहे.