logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Wardha: एसटी और निजी ट्रेवल्स में जोरदार भिड़ंत, 20 घायल; तीन गंभीर


वर्धा: वर्धा के कोलझार में बुधवार को बड़ा हादसा हो गया। जहां एसटी महामण्डल और ट्रैवल्स के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। इस हादसे में 20 लोग घायल हो गए, जिनमें से तीन की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए सेलु और सेवाग्राम के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ट्रैवल्स के चालक को नींद लगने के कारण यह हादसा हुआ। 

मिली जानकारी के अनुसार, ट्रैवल्स सेलु के बृहस्पति मंदिर से अजनसरा के लिए रवाना हुई थी। जैसे ही बस केल्ज़ार के शहीद चौक के पास पहुंची, नींद लगने के कारण ड्राइवर का बस से नियंत्रण छूट गया और सामने से अति एसटी महामण्डल की बस को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि, एसटी बस के सामने का हिस्सा क्षतिग्रत हो गया। 

इस हादसे में दोनों बसों के ड्राइवर सहित 20 यात्री जख्मी हो गए। घायलों में चार बच्चे भी शामिल है। इस हादसे में तीन की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और सभी घायलों को इलाज के लिए सेलु और सेवाग्राम के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां सभी का इलाज जारी है।