logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

अम्बाझरी तालाब का जलकुंभी जल्द होगा साफ़, मनपा आयुक्त बोले- जल्द होगी बैठक


नागपुर: शहर के लिए आकर्षण के केंद्र अम्बाझरी तालाब में जलकुंभी जिसे जलपरणी के नाम से भी जाना जाता है पर्यावरण के लिए चुनौती से कम नहीं, अब तालाब की इस समस्या को ख़त्म करने के लिए महानगर पालिका ने ठोस कदम उठाने का निर्णय लिया है। मनपा आयुक्त अभिजीत चौधरी ने बताया की इस विषय को लेकर जल्द एक बैठक ली जायेगी।

अम्बाझरी तालाब के पानी का भले ही इस्तेमाल न होता हो लेकिन यह शहरवासियों ने लिए बड़े आकर्षण का केंद्र है। तालाब के पानी में बारिश के मौसम जलकुंभी का उग आना सामान्य बात है। जिस पानी में जलकुंभी हो तो उसे लेकर आसानी से समझा जा सकता है की वो पानी दूषित है।

दरअसल, जलकुंभी को पोषण देने के लिए दूषित पानी स्रोत है। खुद महानगरपालिका भी मान रही है की अम्बाझरी तालाब में इंड्रस्टियल वेस्ट या सीवर का पानी मिल रहा है। महानगरपालिका के आयुक्त अभिजीत चौधरी ने बताया को इस समस्या को लेकर जल्द ही एमआयडीसी और महाराष्ट्र प्रदुषण नियंत्रक मंडल के अधिकारियो के साथ बैठक करने वाले है जिससे की इसका स्थाई समाधान निकाला जा सके। फ़िलहाल महानगर पालिका द्वारा हर साल तालाब से जलकुंभी को निकलने का काम करती है लेकिन ये फिर उग आती है। जरुरत है इसका स्थाई समाधान निकाले जाने की।