logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

ओबीसी जनगणन को हमारा विरोध नहीं, उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस बोले- मराठा को देंगे टिकने वाला आरक्षण


नागपुर: ओबीसी जनगणन पर राज्य के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बड़ी बात कही है। उन्होंने कहा कि, "हम ओबीसी जनगणना की मांग के विरोध में नहीं हैं. इस संबंध में भूमिका हम पहले ही स्पष्ट कर चुके हैं।" वहीं मराठा आरक्षण पर बोलते हुए कहा कि, "मराठा को टिकने वाला आरक्षण देने की प्रतिबद्धता मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने जताई है।"

नागपुर हवाईअड्डे पर पहुंचने पर वह पत्रकारों से बात करते हुए फड़णवीस ने कहा कि, "हम ओबीसी जनगणना की मांग के विरोध में नहीं हैं. यह भूमिका मैं पहले ही समझा चुका हूं। सिर्फ यह तय करना जरूरी है कि तरीके क्या हों। राज्य सरकार को इस बात का ध्यान रखना होगा कि हमारे यहां वैसी स्थिति न हो जैसी इस जनगणना के बाद बिहार में पैदा हुई है। इसलिए सरकार इस संबंध में सही निर्णय लेगी।' पिछड़ा वर्ग आयोग में रिक्त पदों को भरने की प्रक्रिया भी पूरी की जायेगी।"

उपमुख्यमंत्री ने कहा, "मराठा आरक्षण के मुद्दे पर हमारी ही सरकार ने पिछले दिनों मराठा आरक्षण दिया था। यह हाईकोर्ट में बच गया। तमिलनाडु के बाद उच्च न्यायालय में टिकने वाला यह एकमात्र आरक्षण था। हमारे समय में सुप्रीम कोर्ट ने भी इस पर रोक नहीं लगाई थी. बाद में जो हुआ उसकी राजनीति पर बात करने का यह समय नहीं है।"

उन्होंने आगे कहा, "लेकिन, मुख्यमंत्री ने आरक्षण पर कड़ा रुख अपनाया है और हम सब उनके साथ हैं। आरक्षण नहीं टिकता तो सरकार की आलोचना होती है. इसलिए हम जल्दबाजी में कोई भी निर्णय लेने के बजाय मराठा आरक्षण देंगे जो कानून की कसौटी पर खरा उतरेगा।"