logo_banner
Breaking
  • ⁕ ओला-उबर और रैपिडो के लिए नई नीति लाने की तैयारी, नितिन गडकरी बोले- 12 करोड़ लोगों को मिल सकता है रोजगार ⁕
  • ⁕ धर्मांतरण के बाद पुराने जातिगत दर्जे के आधार पर नहीं मिलेगा आरक्षण, सुप्रीम कोर्ट ने मद्रास हाईकोर्ट के फैसले को ठहराया सही ⁕
  • ⁕ एसटी के बेड़े में शामिल होंगी 200 लग्जरी वॉल्वो बसें, 170 सीटिंग और 30 स्लीपर कोच का ऑर्डर ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में 40 दिनों में 36 किसानों की आत्महत्या! ₹5 हजार की मदद को यशोमति ठाकुर ने बताया ‘भीख’ ⁕
  • ⁕ हनी सिंह को महाराष्ट्र साइबर सेल ने चौथी बार भेजा समन, हो सकती है कानूनी कार्रवाई! ⁕
  • ⁕ इमरान खान की बढ़ीं मुश्किलें! 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती जिला बैंक की अंतिम सूची में 2,852 मतदाता, अक्टूबर के आखिर में बजेगा चुनाव का बिगुल ⁕
  • ⁕ Yavatmal: रालेगांव तहसील समूह में सत्ता परिवर्तन! वडकी में वर्षा तेलंगे की हार, प्रवीण कोकाटे की शानदार जीत ⁕
  • ⁕ Buldhana: 'हमें भीख नहीं, मदद चाहिए', बुलढाणा में किसान संघ ने कद्दू और चॉकलेट देकर सरकार के खिलाफ निकाला गुस्सा.. ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

अपनी गलतियों से हारे हम मनपा चुनाव, नाना पटोले बोले- बूथ बजबूत कर दोबारा सत्ता में पहुंचेंगे


नागपुर: नागपुर महानगर पालिका चुनाव में कांग्रेस को अबतक मिली हार पर महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने बड़ी बात कही है। गुरुवार को नागपुर में पत्रकारों से बात करते हुए कहा, "कांग्रेस अपनी गलतियों से मनपा का चुनाव हारती आ रही है। इसी कारण विरोधियों को जितने और सत्ता तक पहुंचने का मौका मिला है।" हालांकि, इस दौरान पटोले ने दोबारा मनपा में कांग्रेस की सत्ता स्थापित करने की बात कही है।

कांग्रेस पार्टी पिछले 16 साल से मनपा की सत्ता से दूर है। पिछले तीन बार से उसे भारतीय जनता पार्टी के हाथों चुनाव में हार का सामना करना पड़ रहा है। पिछले एक साल से मनपा पर प्रशासक का राज है। हालांकि, इस साल के आखिर में चुनाव होने की बात कही जा रही है। इसी को देखते हुए कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने गुरुवार को कांग्रेस संगठन की बैठक बुलाई।

बैठक से पहले पत्रकारों से बात करते हुए पटोले ने कहा कि, “नागपुर मनपा कांग्रेस के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। मनपा पर कई सालो तक कांग्रेस ने राज किया है। लेकिन हमारी कुछ गलतियों के कारण हमारे विरोधियों को जीत मिली है। हालांकि, अब स्थिति बदल गई है।” इसी के साथ पटोले ने आगे कहा कि, "हमें दोबारा सत्ता में वापसी करनी है। किस तहत संगठन को मजबूत कर बूथ से लेकर लोकसभा सीट तक जीती जाए इसको लेकर हमने नीति बनाई। आज आयोजित बैठक में इसी पर चर्चा की जाएगी।"