logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

नागपुर में बदला मौसम का मिजाज; तेज आंधी-तूफ़ान के साथ बादलों की गड़गड़ाहट, तापमान में हल्की गिरावट, नागरिकों को मिली राहत


नागपुर: नागपुर में शनिवार को दोपहर बाद मौसम ने अचानक करवट ली। दिनभर की गर्मी के बाद शाम होते-होते शहर में बादल छा गए और तेज़ हवाओं के साथ आंधी चलने लगी। इस बदलाव ने न केवल लोगों को गर्मी से कुछ राहत दी है, बल्कि बूंदाबांदी ने मौसम सुहाना भी बना दिया। मौसम विभाग द्वारा आगामी एक हफ्ते के लिए जो अनुमान व्यक्त किया है उसके अनुसार गर्मी से राहत मिलेगी।  

मौसम विभाग ने पहले ही नागपुर और विदर्भ के कुछ जिलों में आंधी-तूफान और हल्की से मध्यम बारिश की चेतावनी जारी की थी। मौसम विभाग ने अगले 72 घंटों में अधिकतम तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने का अनुमान जताते हुए यह भी चेतावनी दी है कि आने वाले दिनों में धीरे-धीरे 2-3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होगी। पिछले कुछ दिनों से शहर का तापमान 44 डिग्री सेल्सियस के पार जा रहा था, ऐसे में मौसम का यह बदलाव लोगों के लिए थोड़ा सुकून लेकर आया है। 

मौसम विभाग द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार, पिछले 24 घंटों के दौरान नागपुर का अधिकतम तापमान 42.5 डिग्री सेल्सियस रहा। नागपुर के तापमान में 1.4 डिग्री की गिरावट हुई। वहीं, अधिक तापमान 45.5 डिग्री के साथ ब्रह्मपुरी का सबसे दर्ज किया गया, उसके बाद चंद्रपुर 45.4, अकोला (45.1), अमरावती (44.6) और यवतमाल 44.4 डिग्री दर्ज किया गया। ब्रह्मपुरी, चंद्रपुर में पिछले 5 दिनों से और अकोला में पिछले 3 दिनों से लू की स्थिति बनी हुई थी। मौसम विभाग ने इन सभी जिलों के लिए तूफान के साथ बिजली कड़कने, तेज़ हवा चलने की चेतावनी देते हुए येलो अलर्ट जारी किया है।