logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

विदर्भ में मौसम ने बदली करवट, ठंडी हवाओं और बारिश से गर्मी से राहत


नागपुर: अप्रैल की शुरुआत में मौसम में बदलाव देखने को मिला है। पश्चिमी विक्षोभ के असर से ठंडी हवाएँ चल रही हैं, जिससे चिलचिलाती गर्मी से राहत मिली है। मौसम विभाग के अनुसार विदर्भ और आसपास के इलाकों में हल्की बारिश की संभावना जताई गई थी, जो पूरी तरह सटीक साबित हुई।

नागपुर में देर रात तेज हवाओं के साथ हलकी बारिश हुई, जिससे अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। पूरे विदर्भ में बीते 24 घंटों के भीतर न्यूनतम तापमान में 4-5 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आई है, वहीं बादलों के कारण अधिकतम तापमान भी सामान्य से नीचे चला गया है।

मौसम विभाग के अनुसार, इस समय उत्तर-पश्चिमी हवाएँ चल रही हैं, जिससे तापमान में ठंडक बनी हुई है और राज्य भर में गर्मी में अस्थायी कमी आई है। हालांकि, अगले सप्ताह तापमान में फिर से बढ़ोतरी होने की संभावना जताई गई है।

फिलहाल अगले 48 घंटों तक नागपुर समेत पूरे विदर्भ में मौसम सुहावना बना रहेगा, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलेगी।