नागपुर शहर हुआ पानी-पानी, जमकर बरस रहे बादल; सड़के हुई जलमग्न
नागपुर: उपराजधानी में शनिवार तड़के से जो बारिश शुरु हुई है वह सुबह भी जारी है। लागातार हो रही बारिश के कारण शहर की सड़के जलमग्न हो गई है। वहीं कई निचले इलाकों में लोगों के घरों में पानी घुसने की घटना भी सामने आई है। लगातार हो रही बारिश के कारण ऐतिहातन सभी स्कूलों और कॉलेजों में छुट्टी घोषित कर दी गई है।
ज्ञात हो कि, मौसम विभाग ने नागपुर सहित विदर्भ के कई जिलों के लिए रेड अलर्ट घोषित किया था। मौसम विभाग ने इस दौरान तेज बारिश के साथ हवा और बिजली गिरने का भी बात कही है। मौसम विभाग की भविष्यवाणी के अनुरूप शनिवार तड़के से जोरदार बारिश शुरु हुई, जो सुबह तक जारी है।
सड़कें बनी तालाब, घरों में घुसा पानी
लागतार हो रही बारिश के कारण शहर पानी पानी हो गया है। शहर के कई इलाकों में सड़के जलमग्न हो गई है। पडोले हॉस्पिटल चौक, शंकर नगर सहित कई इलाकों में सड़कों पर पानी जमा हो गया है। जिसके कारण सड़के तालाब बन गई हैं। वहीं इस दौरान आस पास के घरों में पानी घुसने की घटना भी सामने आई है। मुख्य सड़कों के साथ रिहायशी इलाकों में भी यही स्थिती बनी हुई है। यही नहीं शहर के निचले इलाकों में मौजूद पानी घुसने की बात सामने आई है, जिससे नागरिकों को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ा है।
सरकारी सहित निजी स्कूलों में छुट्टी घोषित
सुबह से हो रही मूलाधार बारिश को देखते हुए जिला प्रशासन ने सभी निजी और सरकारी स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी है। लगातार हो रही बारिश के कारण बच्चों का स्कूल पहुंचना मुश्किल था, वहीं मौसम विभाग द्वारा दी गई चेतवानी को मद्देनजर ऐतिहातन यह निर्णय लिया गया।
अन्य जिलों में भी तेज बारिश जारी
मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक नागपुर सहित भंडारा, चंद्रपुर और वर्धा जिलों में अधिकांश स्थानों पर गरज के साथ तेज बारिश हो रही है। पूर्वी विदर्भ के साथ पश्चिम विदर्भ में भी तेज बारिश शुरु है। उल्लेखनीय है कि, लगातार हो रही बारिश के कारण इन जिलों में जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है।
admin
News Admin