logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Vidarbha Weather Update: ठंड दिखाने लगी अपना असर, गोंदिया में 12.5 और नागपुर में 13 डिग्री सेल्सियस न्युनतम तपमान हुआ दर्ज


नागपुर: चुनावी सरगर्मियां ठंडी होती देख ठंड ने भी अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। सोमवार को उपराजधानी का न्यूनतम तापमान गिरकर 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं गोंदिया 12.5 डिग्री सेल्सियस के साथ विदर्भ में सबसे ठंडा जिला रहा। 

दीपावली के बाद से ठंड जो है धीरे धीरे पढ़ने लगती है। लेकिन इस बार ठंड का असर थोड़ा ज्यादा ही दिखाई दे रहा है। महीने के शुरुआत में सुबह और शाम में ठंड महसूस होती थी, लेकिन अब दोपहर में भी ठंड लग रही है। लोग 12 दो बजे भी गर्म कपड़े पहनकर सड़को पर चलते हुए दिखाई देते हैं। मौसम विभाग की मानें तो आने वाले कुछ दिन इसी तरह का रहने वाला है। 

उत्तर से आने वाली हवाओं ने बढ़ाई ठंड 

मौसम विभाग की माने तो उत्तर से आने वाली हवाओं के कारण ठंड पढ़ रही है। मौसम है उसमें कोई बदलाव नहीं होने वाला है लेकिन उत्तर भारत से जो हवाएं मैदानी इलाकों में आ रही उससे तपमान में गिरावट दर्ज होगी, जिससे आने वाले दिनों में तापमान में और गिरावट होगी और ठंड बढ़ेगी। वहीं दिसंबर की शुरुआत में थोड़ी राहत मिलेगी लेकिन उसके बाद और कड़ाके की ठंड पड़ने वाली है।