logo_banner
Breaking
  • ⁕ सैंड इस्तेमाल को बढ़ावा देने राज्य में नई पॉलिसी लागू; राजस्वमंत्री बावनकुले ने की घोषणा, शर्तें तोड़ने पर लाइसेंस होगा रद्द ⁕
  • ⁕ लावणी पर थिरकी एनसीपी अजित पवार गुट! पार्टी कार्यालय के भीतर नाच-गाने पर बवाल, आलाकमान ने अध्यक्ष अहिरकर से माँगा स्पष्टीकरण ⁕
  • ⁕ Buldhana: कंस्ट्रक्शन वर्कर के नाम पर फर्जी प्रमाणपत्र बनाकर वसूली, दो ऑनलाइन सेंटरों पर छापा, लेबर विभाग की बड़ी कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Saoner: सावनेर के चंपा शिवार में सड़ी-गली हालत में मिला शव, खापरखेड़ा से गुमशुदा व्यक्ति की हुई पहचान ⁕
  • ⁕ Buldhana: जिले में बेमौसम बारिश ने दी दस्तक, कटाई के सीजन में फसलों को भारी नुकसान का खतरा ⁕
  • ⁕ Chandrapur: केसला घाट इलाके में बाघ ने बाइक सवार पर किया हमला, लोगों में डर का माहौल ⁕
  • ⁕ Amravati: कमुंजा फाटा के पास तेज़ रफ़्तार बस ने बाइक को मारी टक्कर, हादसे में एक की मौत, एक गंभीर ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Nagpur

नागपुर में ठंड बरकरार, 8.8 डिग्री सेल्सियस हुआ दर्ज


नागपुर: उपराजधानी में ठंड बरकरार है। रविवार को जिले का न्यूनतम तापमान 8.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यहीं नहीं मौसम विभाग की माने तो नागपुर विदर्भ का सबसे ठंडा जिला रहा। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले कुछ दिन जिले में इसी तरह की ठंड पड़ती हुई दिखाई देगी।

नागपुर में इन दिनों दिन और रात के तापमान में बड़ा अंतर देखने को मिल रहा है। रविवार को  न्यूनतम तापमान 8.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो औसत से 3.6 डिग्री कम है। 

मौसम विभाग का कहना है कि उत्तर भारत से आ रही सर्द हवाओं के कारण नागपुर में न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। इसके आलावा भंडारा, गोंदिया समेत पुरे विदर्भ में भी कड़ाके ठंड से लोग बेहाल है। 

मौसम विभाग की मानें तो धूप में खिली धूप के कारण सर्दी कम महसूस हो रही है, लेकिन रात होते ही ठंड बढ़ जाती है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों तक तापमान में ज्यादा बदलाव की उम्मीद नहीं है। दिन में हल्की गर्माहट बनी रहेगी, जबकि रातें ठंडी रहेंगी।