logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

नागपुर सहित विदर्भ में बदला मौसम का मिजाज; तापमान में हो रही बढ़ोतरी, बेमौसम बारिश की संभावना


नागपुर: पिछले कुछ दिनों से नागपुर सहित विदर्भ में भी मौसम का मिजाज बदला हुआ है। ठंड का दौर कम हो गया है, लेकिन राज्य के कई इलाकों में बेमौसम बारिश हो रही है। विदर्भ में भी मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। आसमान में बादल छाए हुए हैं और कुछ इलाकों में बारिश की संभावना है। 

विदर्भ में मौजूदा मौसम की स्थिति अगले कुछ दिनों तक बनी रहने की उम्मीद है। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार, 7 दिसंबर को गोंदिया और भंडारा को छोड़कर विदर्भ के सभी जिलों में हल्की बारिश का अनुमान है। 10 दिसंबर के बाद तापमान में फिर से गिरावट आने की संभावना है, जिससे ठंड की स्थिति फिर से लौट आएगी। अब निवासियों को सर्दियों की ठंड से थोड़ी राहत तो मिलेगी लेकिन उन्हें बेमौसम बारिश के लिए तैयार भी रहना होगा।

विदर्भ में तापमान में वृद्धि

विदर्भ के सभी जिलों में न्यूनतम तापमान में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। चंद्रपुर में न्यूनतम तापमान 16 डिग्री, गोंदिया में 17 डिग्री नागपुर, वर्धा और यवतमाल में तापमान 18 डिग्री ​​रहने की उम्मीद है। अमरावती और बुलढाणा में न्यूनतम तापमान 19 डिग्री तक पहुँचने की संभावना है, जो हाल के दिनों में 4-5 डिग्री की वृद्धि दर्शाता है। अकोला, वाशिम, भंडारा और गढ़चिरौली में न्यूनतम तापमान 20°C और 22°C के बीच रहने की उम्मीद है।