logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Weather Update: सुबह और रात में लग रही ठंडी, दिन में लग रही गर्मी


नागपुर: जनवरी महीने में गायब रहने वाली ठण्ड फ़रवरी महीना शुरू होते ही दोबारा आ पहुंची है। एक फ़रवरी से लगातार शहर सहित विदर्भ के तमाम जिलों के तापमान में गिगिरावट आई है। नागपुर में जहां गुरुवार को न्यूनतम तापमान गिरकर 12.7 पहुंच गया। हालांकि, अधिकतम तापमान में भी 0.6 डिग्री की बढ़ोतरी के साथ 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

दो दिन से चल रही हवाएं 

31 जनवरी की रात से शहर में हवा चल रही है। 5-10 किलोमीटर प्रति घंटे से चल रही हवाओं के कारण शहर एक तापमान में कमी आई है। मौसम विभाग की मानें तो फरवरी के अंत तक एक दो पश्चिमी विक्षोभ आएंगे लेकिन वह मजबूत नहीं होने के कारण उनका असर ज्यादा नहीं होगा। 

दिन में लग रहे चटके

एक तरफ जहां सुबह और रात में नागरिकों को ठंड का अहसास हो रहा है, वहीं दूसरी तरफ दिन में गर्मी महसूस हो रही है। तेज धूप के कारण लोगों को चटके लग रहे हैं। लोग गर्मी के मौसम में जिस तरह खुद को बचाकर निकलते हैं, ठीक उसी प्रकार निकल रहे हैं।