logo_banner
Breaking
  • ⁕ मंथन फॉर युवा अभियान का हुआ समापन, CM फडणवीस बोले- युवाओं के सपनो को मिलेगी नई दिशा; एक साथ 4100 युवाओं ने किया ढोल-ताशा का वादन कर बनाया विश्व रिकॉर्ड ⁕
  • ⁕ मराठी सख्ती पर सियासत तेज, अखिलेश यादव ने आरोप पर मुख्यमंत्री फडणवीस का पलटवार; भाषा सिखने और समय देने की कही बात ⁕
  • ⁕ समृद्धी-शक्तिपीठ महामार्ग को लेकर विजय वडेट्टीवार के गंभीर आरोप, बोले- ‘जनता को समृद्धि मिलेगी या ठेकेदारों को?’ ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी ग्रामीण अस्पताल में सर्पदंश के मरीज को पीठ पर ले जाने का वीडियो वायरल; बदइंतजामी के आरोपों पर अस्पताल प्रशासन ने पेश की असलियत ⁕
  • ⁕ "हम शिक्षक हैं, व्यापारी नहीं!" तुकाराम मुंढे के आदेश पर भड़के शिक्षक, मिड-डे मील के FSSAI लाइसेंस को लेकर छिड़ा नया विवाद ⁕
  • ⁕ छात्रों की गूंज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया राहुल गांधी का ‘री-लॉन्च कार्यक्रम; छात्रों और इंफ्लुएंसर्स को पैसे देकर बुलाने का किया दावा ⁕
  • ⁕ Akola: महीने भर से बारिश की बेरुखी से सोयाबीन की फसल पर संकट, उत्पादन में 50% से अधिक गिरावट की आशंका ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

Weather Update: बढ़ने लगी गर्मी, नागपुर 41 तो चंद्रपुर में 43.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज 


नागपुर: अप्रैल महीने की शुरुआत हो चुकी है। महीने के 12 दिन बीत चुके हैं। जैसे-जैसे दिन बिता रहे हैं, वैसे वैसे तापमान में भी बढ़ोतरी होती जा रही है। अप्रैल महीने में नागपुर सहित पुरे विदर्भ का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा रहा है। गुरुवार को नागपुर जिले का तापमान 41 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं चंद्रपुर 43.2 डिग्री के साथ सबसे गर्म जिला रहा। 

विदर्भ में बह रही लू 

मौसम विभाग ने पिछले दो दिनों से आंध्र प्रदेश, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र में लू की चेतवानी जारी की है। इस कारण विदर्भ के सभी जिलों में लू चल रही है। इस कारण विदर्भ के अधिकांश स्थानों पर तापमान 40 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया है।

चंद्रपुर दुनिया का सबसे गर्म शहर 

आज दर्ज हुए तापमान के बाद चंद्रपुर दुनिया का सबसे गर्म शहर बन गया है। गुरुवार को शहर का तापमान 43.2 डिग्री दर्ज किया गया। चंद्रपुर के बाद सेनेगल के कोल्डा दूसरा सबसे गर्म शहर रहा। वहीं आंध्र प्रदेश का कुरनूल 42.5 डिग्री सेल्सियस के साथ तीसरा सबसे गर्म शहर रहा। 

दुनिया के टॉप 10 शहरों में महाराष्ट्र के दो जिले शामिल रहे। चंद्रपुर के बाद वर्धा भी दुनिया के सबसे ज्यादा गर्म रहा। तापमान तालिका के अनुसार वर्धा 42.2 डिग्री के साथ नौवा सबसे गर्म रहा। 

लोगों ने घरों से निकलना किया कम 

तापमान में बढ़ोतरी के कारण सुबह से ही चिलचिलाती धूप का अहसास हो रहा है। कई लोग दोपहर में बाहर जाने से बचते हैं, इसलिए सड़कों पर ट्रैफिक भी कम होता दिख रहा है। न केवल दोपहर में बल्कि रात और सुबह में भी हवा में अच्छी गर्मी होती है। 

ऐसा रहा सभी जिलों का तापमान 

क्रमांक 

जिला 

तापमान 

1

अकोला 

40.3

2

अमरावती 

41.4

3

बुलढाणा 

35

4

चंद्रपुर 

43.2

5

गडचिरोली 

38

6

गोंदिया 

40.4

7

नागपुर 

41

8

वर्धा 

42.2

9

वाशिम 

39.8

9

यवतमाल 

40.5