logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

उपराजधानी के तापमान में उतार चढाव जारी, बुधवार को न्यूनतम टेंपरेचर 10.2 डिग्री सेल्सियस हुआ दर्ज


नागपुर: उपराजधानी नागपुर (Nagpur Weather Update) के तापमान में उतार चढाव का दौर जारी है। कभी गर्मी तो कभी ठंड महसूस हो रही है। मंगलवार को तापमान जहां 11 डिग्री सेल्सियस के ऊपर रहा, वहीं बुधवार को गिरकर 10.2 डिग्री तक पहुंच गया, जो सामान्य से 2 डिग्री सेल्सियस कम है। ज्ञात हो कि, मौसम विभाग ने आने वाले तीन दिन विदर्भ का तापमान पांच डिग्री सेल्सियस तक गिरने का अनुमान जताया है।

यवतमाल रहा सबसे ठंडा जिला

मौसम विभाग की भविष्यवाणी अनुसार, विदर्भ के तमाम जिलों का तापमान गिर गया है। जारी आधिकारिक आंकड़े के अनुसार, यवतमाल नौ डिग्री सेल्सियस के साथ विदर्भ का सबसे ठंडा जिला रहा। वहीं गोंदिया 9.4 के साथ दूसरे स्थान पर रहा। अमरावती और बुलढाणा जिले में न्यूनतम तापमान 9.8 डिग्री सेल्सियस रहा। 

विदर्भ के सभी जिलों का तापमान:

  • अकोला: 11 डिग्री सेल्सियस
  • अमरावती: 9.8 डिग्री सेल्सियस
  • भंडारा:
  • बुलढाणा: 9.8 डिग्री सेल्सियस
  • चंद्रपुर: 10.1 डिग्री सेल्सियस
  • गड़चिरोली: 11 डिग्री सेल्सियस
  • गोंदिया: 9.4 डिग्री सेल्सियस
  • नागपुर: 10.2 डिग्री सेल्सियस
  • यवतमाल: 9 डिग्री सेल्सियस 
  • वर्धा: 11 डिग्री सेल्सियस 
  • वाशिम: 13.6 डिग्री सेल्सियस

कुछ दिन ऐसा ही रह सकता है मौसम:

मध्य महाराष्ट्र के ऊपर चक्रवात स्थिर है। इसके कारण मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, विदर्भ और कोंकण में मंगलवार से चार से पांच दिनों तक मौसम शुष्क रहने की उम्मीद है। नागपुर मौसम विज्ञान केंद्र ने अनुमान लगाया है कि पश्चिम महाराष्ट्र को छोड़कर राज्य के बाकी हिस्सों में न्यूनतम तापमान 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक गिर जाएगा और ठंड बढ़ने की संभावना है।