logo_banner
Breaking
  • ⁕ महायुति में अंदरूनी घमासान पर सीएम सख्त; वर्षा बंगले पर हुई समन्वय बैठक, 70-30 फंड और निगम बंटवारे के फॉर्मूले पर लगी मुहर ⁕
  • ⁕ महायुति सरकार ने किसानों को दी बड़ी राहत, किसान कर्जमाफी योजना की दूसरी किस्त जारी; दो चरणों में 12.58 लाख से ज्यादा किसानों को लाभ ⁕
  • ⁕ ईद-ए-मिलाद से पहले नागपुर पुलिस अलर्ट मोड पर, परिमंडल-4 में दंगा काबू के लिए की गई रिहर्सल और रूट मार्च ⁕
  • ⁕ Amravati: शहर के 90 अस्पतालों को नवीनीकरण के निर्देश, नगर पालिका के बार-बार नोटिस देने के बाद भी नहीं हुई कोई कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Buldhana: बुलढाणा जिला बैंक में 'सहकार' पैनल की जीत, 21 में से 19 सीटें जीती ⁕
  • ⁕ छात्रों की गूंज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया राहुल गांधी का ‘री-लॉन्च कार्यक्रम; छात्रों और इंफ्लुएंसर्स को पैसे देकर बुलाने का किया दावा ⁕
  • ⁕ Akola: महीने भर से बारिश की बेरुखी से सोयाबीन की फसल पर संकट, उत्पादन में 50% से अधिक गिरावट की आशंका ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

होटल व्यवसाई से हफ्ता वसूली, पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार


नागपुर: गणेशपेठ पुलिस थाना अंतर्गत रेलवे स्टेशन के पूर्वी गेट के पास स्थित एक होटल में घुसकर तीन अपराधियों ने होटल मालिक से गाली गलौज के बाद हफ्ता वसूली करने की सनसनी खेज मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है। अपराधियों की पहचान  मोहम्मद शकील मोहम्मद अली, मोहम्मद रिजवान अंसारी, रितिक राजकुमार गौर और फैजान खान के रूप में हुई है। 

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गणेशपेठ के रेलवे स्टेशन के पूर्वी गेट के पास राजा रेस्टोरेंट नाम से फरियादी ताहिर हुसैन मोहम्मद सलीम  का होटल है। सोमवार रात करीब 10:30 बजे के दरमियान होटल में अपराधी मोहम्मद शकील मोहम्मद अली अपने तीन साथियो के साथ आया। इस दौरान पहले उसने खाना खाया और फिर होटल मालिक से गाली गलौज के बाद 5000 रूपये हफ्ता वसूली की। 

अपराधियों ने खुद को तड़ीपार गुंडा बताया और होटल व्यवसायी को उसके भाई द्वारा पुलिस में दी गई कंप्लेंट वापस लेने की धमकी दी। हालांकि होटल व्यवसाई ने डर के मारे तब इन अपराधियों को पैसे भी दिए। इस घटना की शिकायत बाद में पुलिस से की गई। पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है और आगे की जांच कर रही है।