logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

राज्य में जो कुछ चल रहा है उससे कल को मुंबई भी गुजरात में चली जाये तो कोई अतिशयोक्ति नहीं होगी- नाना पटोले


नागपुर- वेदांता-फॉक्सकॉन के निवेश को गुजरात हस्तांतरित किये जाने को लेकर राज्य में राजनीति गरमा गई है विपक्ष के निशाने पर मौजूदा राज्य सरकार है.विपक्ष के सारे बड़े नेता इस मुद्दे को लेकर सरकार पर हमलावर है.और हो भी क्यों का आखिर सवाल 1 लाख 66 हजार करोड़ के वित्तीय निवेश का है.इस मामले में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले ने भी सरकार पर हमला बोला है.पटोले ने बोला की महाराष्ट्र को लूट कर गुजरात को फायदा पहुँचाने और योजनाओं को हस्तांतरित किये जाने का काम शुरू है.वह सिलसिला वर्ष 2014 से 2019 के दौरान भी शुरू रहा.बीजेपी के नेता मोदी और शाह को खुश करने के लिए ऐसा कर रहे है.एक लाख करोड़ से अधिक के निवेश का गुजरात में चले जाने का असर नौकरियों और सालाना राज्य को मिलने वाले 26 हजार करोड़ के निवेश का है.बीते दिनों महाराष्ट्र की जो बदनामी गुवाहाटी से की गई उसके पीछे का मकसद राज्य के निवेश को गुजरात ले जाना हो सकता है.इस तरह राज्य का नुकसान किये जाने का यह कोई पहला मौका नहीं है इससे पहले बिजनेस सेंटर और राज्य का पानी भी गुजरात को दिया जा चुका है.इसलिए कल को मुंबई भी गुजरात को दे दी जाये इस बात में कोई अतिशयोक्ति नहीं होगी। राज्य का मुख्यमंत्री जनता का हस्तक होना चाहिए लेकिन हमारे मुख्यमंत्री जब खुद यही कहते है की वो मोदी के हस्तक (अधीनस्थ) है तो वो उन्हें कुछ करने के लिए कुछ भी कर सकते है. 

राहुल गांधी राम राह पर चलकर यात्रा कर रहे है

नाना पटोले ने राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा पर हमला कर रहे भाजपा नेताओं पर भी जवाबी हमला बोला।पटोले ने कहां की गांधी राम की राह पर चलते हुए यात्रा कर रहे है.कश्मीर से कन्याकुमारी तक राम,पहले शंकराचार्य और रामदास स्वामी यात्रा कर चुके है इस तरह की यात्रा करने वाले राहुल गांधी चौथे है.हम इस विषय को धर्म से नहीं जोड़ना चाहते लेकिन राहुल धर्म के रास्ते पर ही चल रहे है.उनका मकसद देश को जोडने का है.हमारा धर्म हमें जोड़ना और बंधुभाव सिखाता है इस यात्रा के माध्यम से यही काम हो रहा है.मगर इस यात्रा के माध्यम से जो जनसमर्थन राहुल गांधी को मिल रहा है उससे मोदी का दिल्ली का सिंहासन हिल रहा है जिस वजह से टीशर्ट की कीमत का मुद्दा उठाया जा रहा है.अगर यह मुद्दा उठेगा तो मोदी के सूट और शाह के मफ़लर की कीमत का भी मुद्दा उठाया जायेगा।