logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

बेमौसम बारिश से वाहनों के पहिए थमे; कई क्षेत्रों में जल भराव, सड़क पर गिरे पेड़


नागपुर: उपराजधानी में गुरुवार सुबह जमकर बारिश हुई। सुबह नौ बजे से शुरू हुई बारिश दोपहर 12 बजे तक जारी रही। तीन घंटे की बारिश ने शहर को धो दिया। मौसम विभाग के अनुसार, तीन घंटे में नागपुर में  47 मिमी बारिश दर्ज हुई। एक तरफ बारिश से नागरिकों को गर्मी से रात मिली, वहीं कई जगहों में जलभराव और पेड़ गिरने की घटना भी सामने आई है। शंकरनगर, नरेंद्र नगर सहित कई क्षेत्रों में सड़क पर पानी जमा हुआ दिखाई दिया। 

कई इलाकों से बिजली हुई गुल 
नागपुर शहर और ग्रामीण इलाकों के कई हिस्सों में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। शिकायत मिलने पर बिजली कर्मचारी मौके पर पहुंचे। लेकिन भारी बारिश के कारण कई जगहों पर बिजली व्यवस्था दुरुस्त करने में दिक्कत हुई. बिजली कटौती से प्रभावित क्षेत्रों में वंजारी नगर, प्रताप नगर, जानकी नगर, भोले बाबा नगर, विट्ठल नगर, सरस्वती नगर, धरमपेठ के कुछ हिस्से, गायत्री नगर, दक्षिण नागपुर के कुछ हिस्से, मध्य नागपुर के कुछ हिस्से और कई हिस्से शामिल हैं। कटौती की जानकारी मिलते ही महावितरण के कर्मचारियों ने बिजली व्यवस्था में आई खराबी को ढूंढने का काम शुरू कर दिया और उसे दुरुस्त करने में जुट गए।