logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

कब पूरा होगा गांधी सागर तालाब का काम, नागरिकों ने भजन गाकर किया विरोध


नागपुर: शहर की जो प्रमुख पहचान है उसमे गांधी सागर तालाब भी शामिल है। पहले से बेहद सुन्दर तालाब को नए सिरे से सुन्दर बनाने और मजबूत बनाने का काम इन दिनों शुरू है लेकिन बीते चार वर्षो से शुरू ये काम यहाँ के स्थानीय नागरिको के सब्र की बड़ी परीक्षा ले रहा है।

नागपुर का ऐतिहासिक गांधीसागर तालाब के सौंदर्यीकरण का काम इन दिनों चल रहा है। लेकिन यह काम काफी सुस्त गति से चल रहा है जिसे लेकर स्थानीय लोगो में भरी नाराजगी है। तालाब का नाम राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी के नाम से है। जिस वजह से गाँधी जयंती के दिन स्थानीय लोगो ने बापू के भजनो को गा कर अपना विरोध दर्ज कराया।

गांधीसागर उद्यान कल्याणकारी संस्था के मुताबिक तालाब में शुरू काम नागरिको के लिए राहत कम आफत ज्यादा साबित हो रहा है। काम शुरू होने के को चार साल हो चुके है जो अब तक ख़त्म नहीं हुआ है। जबकि करार के मुताबिक यह काम दो साल में हो जाना था। तालाब में जमा पानी की वजह से गन्दगी फ़ैल रही है और गन्दगी की वजह से बीमारिया।

तालाब में शुरू निर्माणकार्य की वजह से नागरिकों को हो रही तकलीफो की वजह से कई बार प्रशासन को निवेदन दिया गया लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। नागरिक निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर भी सवाल उठा रहे है। उनका कहना है की कुछ वक्त पहले ही बनाई गयी तालाब की नई नवेली सुरक्षा दीवार बारिश की वजह ढह गयी।

तालाब में शुरू काम के चलते पानी के बीच में तैयार किये गए उद्यान को पिछले चार सालो से बंद कर दिया गया है.. यह उद्यान परिसर के बुजुर्गो के मेलजोल और योग करने का बड़ा आधार था.. यहाँ शुरू योग केंद्र के ग्रुप से जुड़े कई बुजुर्ग सदस्य बीते चार सालों से भटक रहे है.