logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

आखिर कब शुरू होगा रनवे की रिकारर्पेटिंग का काम? MIL और AAI के बीच समन्वय की कमी से काम में देरी!


नागपुर: नागपुर एयरपोर्ट के रनवे की रिकार्पेटिंग का काम अब तक शुरू नहीं हो पाया है. इसके पीछे कई दलीलें दी जा रही है. लेकिन बताया ये जा रहा है कि एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया और मिहान इंडिया लिमिटेड के बीच समन्वय के अभाव से अब तक इस काम में देरी हो रही है. हालांकि खबर यह भी है कि इस महीने के मध्य तक रिकार्पेटिंग का कार्य शुरू होने की संभावना है. 

डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर अंतरराष्ट्रीय नागपुर विमानतल के रनवे की रिकार्पेटिंग का मुहूर्त जनवरी माह में निकला था. इसके लिए नागपुर एयरपोर्ट के 3200 मीटर लंबे रनवे और इसके टैक्सी-वे की रिकॉपेंटिंग के लिए जनवरी से ही टेंडर तैयार किया गया था.  

मार्च में एमआईएल ने दो कार्य के बड़े बजट को देखते हुए केवल रनवे रिकार्पेटिंग कर पाने की तैयारी दर्शाई. जिसकी लगात करीब 80 करोड़ है. इसके बाद अप्रैल माह में इसके काम का श्री गणेश होना था. लेकिन मई माह आते आते भी रनवे रिनोवेशन के काम का कोई अता-पता नहीं है. इसके पीछे कई दलीले दी जा रही है. लेकिन बताया ये जा रहा है की मिहान इंडिया लिमिटेड और एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के बिच समन्यव के अभाव से काम में देरी हो रही है. जिसे जल्द दूर करने का दावा किया जा रहा है. 

वही, गर्मी के बाद बारिश का दौर भी शुरु होगा. ऐसे में रनवे पर नई परत चढ़ाना चुनौतिपूर्ण हो सकता है. हालांकि, सूत्रों के मुताबिक मई महीने से काम की शुरुआत होने की सम्भावना है जिसे अक्तूबर से पहले काम खत्म कर लिया जाएगा.