logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: कहीं सड़कों पर गड्ढे , तो कहीं गंदगी का साम्राज्य, उत्तर नागपुर के हाल बेहाल


नागपुर: बारिश के मौसम में सड़कों पर हर तरफ गड्ढे हो गए हैं। बारिश के चलते इन गड्ढों में पानी जमा हो जाता है। ऐसे में गड्ढे का अंदाज़ा लगना मुश्किल है। शहर के उत्तर नागपुर में सड़कों पर हर तरफ बड़े- बड़े गड्ढे है। कड़बी चौक से 10 नंबर पुलिया तक सड़क के गड्ढों से वाहन चालक काफी परेशान हैं। जरा सी चूक के कारण छोटी-छोटी दुर्घटनाएं अक्सर हो रहीं हैं। इस क्षेत्र में बस जैसे भारी वाहनों का आवागमन लगा रहता है। लेकिन नागरिकों की परेशानियों को लेकर महानगर नगर पालिका ने अपनी आंखे मूंद ली हैं।  

कुछ ही समय पहले इस क्षेत्र में पाइपलाइन का काम किया गया, इस काम के दौरान सड़कों की खुदाई की गयी थी, हालांकि की काम पूरा होने के बाद इन सड़कों पर डाम्बरीकरण किया गया, लेकिन कुछ ही बारिश में सड़कों पर बिछी डाबर की परत बह गई और सड़कों के हाल बेहाल हो गए।


गड्ढे और सड़कों की मरम्मत करने में नगर पालिक रुचि नहीं दिखा रही हैं। एक तरफ सड़कों पर गड्ढे तो दूसरी ओर गड्डीगोदाम, कड़बी चौक परिसर में गंदगी फैली हैं। कई दिनों से जमा इस कूड़े की सफाई की ओर प्रशासन का ध्यान नहीं है, जिससे परिसर में बीमारियों का संक्रमण हो सकता है।