logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

यवतमाल-वाशिम से कौन होगा उम्मीदवार? उदय सामंत बोले- एक दो दिनों में प्रत्याशी के नाम का ऐलान


नागपुर: यवतमाल-लोकसभा सीट पर नामांकन के लिए मात्र दो दिन बचे हुए हैं, लेकिन इसके बावजूद महायुति अभी तक प्रत्याशी तय नहीं कर पाया है। एक तरफ जहाँ वर्तमान सांसद भावना गवली उम्मीदवारी मिलने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा रही हैं, वहीं दूसरी तरफ संजय राठौड़ भी अपना दावा छोड़ने को तैयार नहीं हैं। वहीं इस पर शिवसेना नेता और राज्य सरकार में उद्योग मंत्री उदय सामंत ने कहा कि, एक-दो दिनों में यवतमाल सहित बची हुई सीटों पर प्रत्याशी के नाम का ऐलान होगा।"

आगामी लोकसभा चुनाव में महायुति के उम्मीदवारों के प्रचार करने का निर्देश मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने अपने तमाम मंत्रियों और विधायकों को दिया है। इसी के मद्देनजर मंगलवार को उदय सामंत नागपुर पहुंचे, जहां पत्रकारों से बात करते हुए उन्होने यह बात कही। जब उनसे पूछा गया कि सीट आवंटन में समय क्यों लग रहा है, तो उन्होंने कहा कि सीट जल्द ही आवंटित की जाएगी और सूची घोषित की जाएगी। इसी के साथ उन्होंने राज्य की 45 सीटों पर जितने का दावा किया।