logo_banner
Breaking
  • ⁕ मंथन फॉर युवा अभियान का हुआ समापन, CM फडणवीस बोले- युवाओं के सपनो को मिलेगी नई दिशा; एक साथ 4100 युवाओं ने किया ढोल-ताशा का वादन कर बनाया विश्व रिकॉर्ड ⁕
  • ⁕ मराठी सख्ती पर सियासत तेज, अखिलेश यादव ने आरोप पर मुख्यमंत्री फडणवीस का पलटवार; भाषा सिखने और समय देने की कही बात ⁕
  • ⁕ समृद्धी-शक्तिपीठ महामार्ग को लेकर विजय वडेट्टीवार के गंभीर आरोप, बोले- ‘जनता को समृद्धि मिलेगी या ठेकेदारों को?’ ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी ग्रामीण अस्पताल में सर्पदंश के मरीज को पीठ पर ले जाने का वीडियो वायरल; बदइंतजामी के आरोपों पर अस्पताल प्रशासन ने पेश की असलियत ⁕
  • ⁕ "हम शिक्षक हैं, व्यापारी नहीं!" तुकाराम मुंढे के आदेश पर भड़के शिक्षक, मिड-डे मील के FSSAI लाइसेंस को लेकर छिड़ा नया विवाद ⁕
  • ⁕ छात्रों की गूंज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया राहुल गांधी का ‘री-लॉन्च कार्यक्रम; छात्रों और इंफ्लुएंसर्स को पैसे देकर बुलाने का किया दावा ⁕
  • ⁕ Akola: महीने भर से बारिश की बेरुखी से सोयाबीन की फसल पर संकट, उत्पादन में 50% से अधिक गिरावट की आशंका ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

गढ़ किसका ये तो रविवार को पता चलेगा, वज्रमुठ सभा के लिए नागपुर पहुंचे संजय राउत ने भाजपा को दी चेतवानी


नागपुर: नागपुर भाजपा का गढ़ है या महाविकास अघाड़ी का, यह रविवार को देखने को मिलेगा। जब उद्धव ठाकरे आएंगे तो सभी को पता चल जायेगा किसका गढ़ है किसका नहीं। वज्रमुठ सभा के लिए नागपुर पहुंचे संजय राउत ने पत्रकारों से बात करते हुए यह बात कही। इसी के साथ उन्होंने यह भी कहा कि, "कोई शहर किसी का गढ़ नहीं होता।"

सभा को लेकर शुरू विरोध पर राउत ने कहा, " बैठक से पहले बीजेपी के पेट में दर्द हो रहा है। इस लिए वे सभा का विरोध कर रहे हैं, लेकिन यह विरोध केवल उनके तह सिमित है। संभाजीनगर से भी बड़ी होगी सभा नागपुर में होगी।

राऊत ने कहा, "भारतीय जनता पार्टी ने राजनीति में हिंदुत्व का इस्तेमाल शुरू कर दिया है। भारतीय जनता पार्टी सावरकर और बालासाहेब ठाकरे ने हिंदुत्व का विचार प्रस्तुत किया है जिसे भाजपा को स्वीकार करना चाहिए।"

राहुल गांधी पर बावनकुले के दिए बयान जिसमें उन्होंने कहा कि, सावरकर पर दिए बयान को लेकर  माफी मांगनी चाहिए नहीं तो उन्हें महाराष्ट्र नहीं आने दिया जाएगा।" राउत ने इसपर भी अपनी बात कही है। उन्होंने कहा, हम उन्हें देखेंगे. बावनकुले को वीर सावरकर के विचारों को पढ़ना और समझना चाहिए। सावरकर के विचारों को कितना मानते हैं? ऐसा सवाल भी किया।