logo_banner
Breaking
  • ⁕ ओला-उबर और रैपिडो के लिए नई नीति लाने की तैयारी, नितिन गडकरी बोले- 12 करोड़ लोगों को मिल सकता है रोजगार ⁕
  • ⁕ धर्मांतरण के बाद पुराने जातिगत दर्जे के आधार पर नहीं मिलेगा आरक्षण, सुप्रीम कोर्ट ने मद्रास हाईकोर्ट के फैसले को ठहराया सही ⁕
  • ⁕ एसटी के बेड़े में शामिल होंगी 200 लग्जरी वॉल्वो बसें, 170 सीटिंग और 30 स्लीपर कोच का ऑर्डर ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में 40 दिनों में 36 किसानों की आत्महत्या! ₹5 हजार की मदद को यशोमति ठाकुर ने बताया ‘भीख’ ⁕
  • ⁕ DoT का नया निर्देश; नंबर सेव नहीं होने पर भी पता चलेगी कॉलर की पहचान, 4G और 5G नेटवर्क पर मिलेगी सुविधा ⁕
  • ⁕ इमरान खान की बढ़ीं मुश्किलें! 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती जिला बैंक की अंतिम सूची में 2,852 मतदाता, अक्टूबर के आखिर में बजेगा चुनाव का बिगुल ⁕
  • ⁕ Yavatmal: रालेगांव तहसील समूह में सत्ता परिवर्तन! वडकी में वर्षा तेलंगे की हार, प्रवीण कोकाटे की शानदार जीत ⁕
  • ⁕ Buldhana: 'हमें भीख नहीं, मदद चाहिए', बुलढाणा में किसान संघ ने कद्दू और चॉकलेट देकर सरकार के खिलाफ निकाला गुस्सा.. ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

सीएम शिंदे की बीमारी को वड्डेटीवार ने क्यूँ? बताया भाजपा की साजिश


गढ़चिरोली: विधानसभा में विपक्ष के नेता विजय वडेट्टीवार ने सनसनीखेज दावा किया है उनके मुताबिक कि राज्य में सरकार की स्थिति खस्ताहाल है और मौजूदा मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की जगह उपमुख्यमंत्री अजित पवार को लाने की बीजेपी  साजिश कर रही है. इसीलिए यह दिखावा किया जा रहा है कि शिंदे बीमार हैं। राज्य के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के बीमार होने की जानकारी के बीच वड्डेटीवार का यह दावा संदेह की स्थिति पैदा कर रहा है.वड्डेटीवार गढ़चिरौली में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में बोल रहे थे। विधानसभा में विपक्ष के नेता चुने जाने के बाद वडेट्टीवार पहली बार गढ़चिरोली पहुंचे हुए थे. उन्होंने कहा, पिछले कुछ दिनों से यह कहा जा रहा है कि मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की तबीयत ठीक नहीं है, लेकिन मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से इस बात का खंडन किया गया है. आज मुख्यमंत्री कार्यालय ने फिर कहा है कि उनकी तबीयत ठीक नहीं है. ये सब बीजेपी की साजिश है और शिंदे को बीमार बता कर अजित पवार को मुख्यमंत्री बनाने की चाल चल रही है. वडेट्टीवार ने दावा किया है कि इसी पृष्ठभूमि में शरद पवार और अजित पवार के बीच मुलाकात हुई थी. वडेट्टीवार ने यह भी कहा कि अगर शरद पवार अजित पवार से मुलाकात को लेकर अपनी स्थिति स्पष्ट कर दें तो लोगों के मन में भ्रम दूर हो जाएगा.