logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Winter Session 2022: विधानसभा सत्र पर धमकेंगे 68 मोर्चे, 7000 पुलिसकर्मी सुरक्षा में रहेंगे तैनात 


नागपुर: राज्य का शीतकालीन सत्र १९ दिसंबर से उपराजधानी नागपुर में शुरू होने वाला है। दो साल बाद हो रहे इस सत्र को लेकर के और जहां लोगों में बेहद उत्साह का माहौल है। वहीं दूसरी तरफ अपनी विविध मांगों को लेकर संगठनों ने भी अपनी कमर कस ली है। विधानसभा पर मोर्चा निकालने के लिए अब तक 68 संगठनों ने पुलिस से अनुमति मांगी है। इस बात की जानकारी आयोजित प्रेस वार्ता नागपुर पुलिस आयुक्त अमितेश कुमार ने दी। 

आयुक्त ने कहा, "दो साल बाद शहर में विधानसभा का सत्र हो रहा है। इसलिए बड़ी संख्या में संगठनों ने मोर्चा निकालने के लिए अनुमति मांगी है। अभी तक कुल 68 संगठनों ने हमसे अनुमति है।" आयुक्त ने आगे बताया कि, “इन धरनो के साथ 43 धरने और सात अनशन सहित तीन आमरण अनशन होंगे।”

आयुक्त ने कहा कि, “वर्तमान में मोर्चे शुरू होने के लिए चार स्थानों का चयन किया गया है। वहीं पांच स्थान पर यहाँ मोर्चा समाप्त होंगे। हालांकि, वह किस रास्ते से जाएंगे यह तय नहीं किया गया है।”

नियोजन करने बनाई समिति 

आयुक्त ने बताया कि, “जिन संगठनों ने मोर्चा निकालने के लिए आवेदन किया है उनसे समन्वय बनाने के लिए हमने एक स्पेशल टीम बनाई है। इस टीम ने सभी संगठनों से मिलान भी शुरू कर दिया है। इस दौरान सभी से उनकी मांगो, कितने लोग इस मोर्चा में शामिल होंगे इसकी जानकारी लेगी और इसके बाद उन्हें किस रास्ते से जाना है इसकी जानकारी देगी।”

सात हजार कर्मचारी होंगे सुरक्षा में तैनात 

विधानसभा सत्र के कारण बड़ी संख्या में वीवीआईपी उपराजधानी में आयने वाले हैं। इसको लेकर बड़ी संख्या में पुलिस कर्मियों को तैनात किया जाने वाला है। आयुक्त ने बताया कि, सत्र के दौरान 7000 पुलिस कर्मी तैनात रहेंगे। इसी के साथ एसआरपीएफ की सात बटालियन के साथ 1000 होम गार्ड भी तैनात रहेंगे।"

सभी के स्वास्थ्य को लेकर भी व्यवस्था 

कुमार ने बताया कि, "इतने बड़े करमचियों को आने के बाद सभी के स्वास्थ्य को लेकर भी पूरी तैयारी की गई है। बाहर से डॉक्टरों की टीमों को बुलाया गया है, इसी के साथ एम्बुलेंस भी बुलाई गई है। जो 24 घंटे स्वस्थ्य कर्मियों के लिए तैनात रहेंगे। विधान भवन के साथ जहां कर्मचारियों रुकने वाले वहां भी स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहेंगे।"