logo_banner
Breaking
  • ⁕ मंथन फॉर युवा अभियान का हुआ समापन, CM फडणवीस बोले- युवाओं के सपनो को मिलेगी नई दिशा; एक साथ 4100 युवाओं ने किया ढोल-ताशा का वादन कर बनाया विश्व रिकॉर्ड ⁕
  • ⁕ मराठी सख्ती पर सियासत तेज, अखिलेश यादव ने आरोप पर मुख्यमंत्री फडणवीस का पलटवार; भाषा सिखने और समय देने की कही बात ⁕
  • ⁕ समृद्धी-शक्तिपीठ महामार्ग को लेकर विजय वडेट्टीवार के गंभीर आरोप, बोले- ‘जनता को समृद्धि मिलेगी या ठेकेदारों को?’ ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी ग्रामीण अस्पताल में सर्पदंश के मरीज को पीठ पर ले जाने का वीडियो वायरल; बदइंतजामी के आरोपों पर अस्पताल प्रशासन ने पेश की असलियत ⁕
  • ⁕ "हम शिक्षक हैं, व्यापारी नहीं!" तुकाराम मुंढे के आदेश पर भड़के शिक्षक, मिड-डे मील के FSSAI लाइसेंस को लेकर छिड़ा नया विवाद ⁕
  • ⁕ छात्रों की गूंज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया राहुल गांधी का ‘री-लॉन्च कार्यक्रम; छात्रों और इंफ्लुएंसर्स को पैसे देकर बुलाने का किया दावा ⁕
  • ⁕ Akola: महीने भर से बारिश की बेरुखी से सोयाबीन की फसल पर संकट, उत्पादन में 50% से अधिक गिरावट की आशंका ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

Winter Session 2022: संसद की तर्ज पर बारकोड पास होंगे जारी, स्कैन करने के बाद ही मिलेगा विधानसभा परिसर में प्रवेश


नागपुर: विधानसभा परिसर के अंदर प्रवेश करना अब आसान नहीं होगा। संसद की तर्ज पर अब विधानसभा के लिए भी बारकोड वाले पास जारी होने वाले हैं। बिना स्कैन किये किसी को भी परिसर के अंदर प्रवेश नहीं मिलेगा। इस बात की जानकारी विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने दी। राज्य के विधान मंडल का शीतकालीन सत्र नागपुर में 19 दिसंबर से शुरू होने वाला है। इसको लेकर प्रशासन ने तैयारी सुरु कर दी है। इन्ही तैयारियों का जायजा लेने के लिए विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर और विधान परिषद् उपसभापति नीलिमा गोरे नागपुर पहुंचे हैं।

विधानसभा अध्यक्ष नार्वेकर ने कहा, नागपुर में दो साल के बाद विधान मंडल का सत्र आयोजित किया जा रहा है। जिसके कारण पुरे विदर्भ सहित शेष महाराष्ट्र से बड़ी संख्या में नागरिक आने वाले हैं। इतनी बड़ी संख्या में लोगों के आने के कारण सुरक्षा का प्रश्न खड़ा होगा। इसी को देखते हुए हमने यह निर्णय लिया है।

उन्होंने आगे कहा, सत्र के दौरान प्रत्येक दिन के लिए हम पास जारी करेंगे और यह पास सिमित और सेंट्रलाइज होंगे। इससे विधानसभा परिसर के अंदर की भीड़ पर भी नियंत्रण रहेगा साथ ही सुरक्षा की दृष्टि से बेहद करार होगा। 

नागरिकों के लिए होगी पूरी व्यवस्था

विधान परिषद् उपसभापति गोरे ने बताया कि, सत्र के दौरान आने वाले लोगों के लिए व्यवस्था करने का निर्देश अधिकारीयों को दिया गया है। पानी, ठहरने सहित मोबाइल टॉयलेट स्थापित करने को भी कहा है। इसी के साथ जो महिला विधायक आने वाली हैं, विधायक निवास में उनके रहने और सुरक्षा को लेकर भी निर्देश दिए हैं।

उन्होंने आगे बताया कि, हमने अधिकारीयों को एक दिसंबर तक जितना काम हुआ है उसकी रिपोर्ट भेजने के निर्देश दिए हैं। ताकि आगे का काम शुरू किया जा सके। सत्र में बड़ी संख्या में पुलिस कर्मी बन्हि आते हैं, उनके रहने और खाने की सही से व्यवस्था करने को भी कहा है।