logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

नागपुर सहित विदर्भ में शीत ऋतु की दस्तक, 17 डिग्री सेल्सियस के साथ वाशिम रहा सबसे ठंडा


नागपुर: उपराजधानी नागपुर सहित विदर्भ में ठंड की शुरुआत हो गई है। दिन में जहां गर्मी लग रही है, वहीं रात में ठंड का अहसास हो रहा है। सोमवार (13 अक्टूबर, 2025) को नागपुर का न्यूनतम तापमान गिरकर 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। सुबह-सुबह नागरिकों को गुलाबी ठंड का अहसास हुआ। वहीं 17 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे ठण्ड जला रहा। 

अक्टूबर महीने के दो हफ्ते पूरे होने के कगार पर है। इसी के साथ नागपुर सहित विदर्भ के तमाम जिलों में शीत ऋतु का अहसास भी होना शुरू हो गया। नागपुर सहित तमाम जिलों के तापमान में गिरावट देखी जा रही है। सोमवार को मौसम विभाग द्वारा जारी आकड़ो के अनुसार 17 डिग्री सेल्सियस डिग्री के साथ वाशिम जिला सबसे ठण्ड जिला रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, वाशिम का न्यूनतम तापमान सामन्य से 0.2 डिग्री सेल्सियस कम रहा। वाशिम के बाद बुलढाणा,  अमरावती और यवतमाल जिला ठण्ड जिले रहे। जिनका तापमान क्रमशः 18.2 डिग्री। 18.3 डिग्री और 18.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

नागपुर में 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ तापमान

उपराजधानी नागपुर में भी ठण्ड का अहसास होने लगा है। दिन में जहां गर्मी महसूस होती है, वहीँ रात और सुबह के समय ठण्ड का अहसास हो रहा है। मौसम विभाग द्वारा जारी आकड़ों के अनुसार, उपराजधानी का सोमवार को न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जो सामान्य से 0.4 डिग्री ज्यादा है। हालांकि, भले ही दिन के समय गर्मी लग रही लेकिन सुबह के समय ठण्ड का अहसास हो रहा है। 

आने वाले दिनों में और गिरेगा तापमान

मौसम विभाग के अनुसार, हिमालय से आने वाली हवाओं में नमी महसूस होने लगी है। हालांकि, उनकी रफ़्तार उतनी नहीं है। इस कारण ठण्ड की अच्छी शुरुआत नहीं हुई है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों में रात के तापमान में और गिरावट आने की संभावना है।

देखें विदर्भ के तमाम जिलों का न्यूनतम और अधिकतम तापमान