logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

अधिवेशन में ड्यूटी पर तैनात महिला पुलिसकर्मी इस्तेमाल कर सकेंगी मेट्रो की सुविधायें 


नागपुर: नागपुर पुलिस ने महा मेट्रो के साथ एक क़रार किया है जिसके तहत शीतकालीन अधिवेशन के दौरान बंदोबस्त में तैनात रहने वाली महिलाओं को सुविधाओं का लाभ मिल सके.पुलिस आयुक्त अमितेश कुमार ने बताया की नागपुर पुलिस ने महा मेट्रो के साथ इंफ्रास्टक्चर के इस्तेमाल का करार किया है.जिसके तहत महिला पुलिसकर्मी महा मेट्रो की इमारतों का आराम और अन्य कामों के लिए इस्तेमाल कर सकती है.महा मेट्रो से प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस ने सिर्फ ज़ीरो माइल मेट्रो स्टेशन के लिए अनुमति मांगी है जो प्रदान कर दी गई है.शनिवार को पुलिस आयुक्त अमितेश कुमार ने अधिवेशन के मद्देनज़र बनाये गए मोर्चा पॉइंट में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। आयुक्त ने बताया की अधिवेशन के दौरान पुलिस न केवल सुरक्षा और व्यवस्थाओं का पूरा ध्यान रखेगी बल्कि विभाग ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों और अधिकारियों की सुविधाओं का पूरा ध्यान रखेगा। पुलिसकर्मियों के खानपान और स्वास्थ्य की देखभाल के लिए पूरा इस्तेमाल किया जायेगा। अधिवेशन के दौरान मोर्चे के लिए लगभग 75 अनुमतियाँ विभाग से मांगी गयी है.