logo_banner
Breaking
  • ⁕ महायुति में अंदरूनी घमासान पर सीएम सख्त; वर्षा बंगले पर हुई समन्वय बैठक, 70-30 फंड और निगम बंटवारे के फॉर्मूले पर लगी मुहर ⁕
  • ⁕ महायुति सरकार ने किसानों को दी बड़ी राहत, किसान कर्जमाफी योजना की दूसरी किस्त जारी; दो चरणों में 12.58 लाख से ज्यादा किसानों को लाभ ⁕
  • ⁕ ईद-ए-मिलाद से पहले नागपुर पुलिस अलर्ट मोड पर, परिमंडल-4 में दंगा काबू के लिए की गई रिहर्सल और रूट मार्च ⁕
  • ⁕ Amravati: शहर के 90 अस्पतालों को नवीनीकरण के निर्देश, नगर पालिका के बार-बार नोटिस देने के बाद भी नहीं हुई कोई कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Buldhana: बुलढाणा जिला बैंक में 'सहकार' पैनल की जीत, 21 में से 19 सीटें जीती ⁕
  • ⁕ छात्रों की गूंज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया राहुल गांधी का ‘री-लॉन्च कार्यक्रम; छात्रों और इंफ्लुएंसर्स को पैसे देकर बुलाने का किया दावा ⁕
  • ⁕ Akola: महीने भर से बारिश की बेरुखी से सोयाबीन की फसल पर संकट, उत्पादन में 50% से अधिक गिरावट की आशंका ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

2019 में साढ़े तीन लाख से जीता, 2024 में पांच लाख से जीतूंगा: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी 


नागपुर: केंद्रीय परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी अपने किए दावों के कारण लगातार चर्चा में बने रहते हैं। सड़क निर्माण, किसानों को एथनाल पैदा करने वाला, हाइड्रोजन से गाडी दौड़ने जैसे कई वादे केंद्रीय मंत्री ने किए। हालांकि, जितने वादे उन्होंने किया उसे उन्होंने पूरा भी किया है। इसी बीच केंद्रीय मंत्री ने एक और दावा किया है। ये दावा सड़क, गाड़ी या फ्यूल के लिए नहीं अपने लिया किया है। गडकरी ने कहा कि, वह 2024 के लोकसभा चुनाव में पांच लाख वोटो से चुनाव जीतकर सदन पहुंचेंगे।" केंद्रीय मंत्री का यह दावा सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। 

दरअसल, गडकरी शुक्रवार को एक राष्ट्रीय समाचार चैनल के कार्यक्रम में पहुंचे थे। इस दौरान उन्हें सड़क निर्माण सहित फ्यूल की गाड़ियों को लेकर सवाल किए। इसी पर जवाब देते हुए गडकरी ने कहा, “मैं साधु नहीं हूं। मैं पहले अपना घर फिर परिवार देखता हूं और फिर समाज और देश के लिए काम करता हूं। मैं कह रहा हूं कि मैं भी एक राजनीतिक नेता हूं और मैं चुनाव भी लड़ रहा हूं। पिछली बार साढ़े तीन लाख से जीता था, अगली बार पांच लाख से जीतूंगा।”

उन्होंने आगे कहा, "मैंने लोगों से कहा है कि मैं पोस्टर-बैनर नहीं लगाऊंगा, मैं चाय नहीं पिलाऊंगा और न ही नाश्ता दूंगा। अगर वोट देना है तो दो नहीं तो मत दो। मैंने काम किया है मुझे वोट भी मिलेंगे। मैं किसी लालची वोट की मांग नहीं करूंगा। सभी हिंदू और मुसलमान मुझे वोट देंगे। सब मेरे साथ हैं। क्योंकि मैंने काम में कोई भेदभाव नहीं किया।"