logo_banner
Breaking
  • ⁕ मंथन फॉर युवा अभियान का हुआ समापन, CM फडणवीस बोले- युवाओं के सपनो को मिलेगी नई दिशा; एक साथ 4100 युवाओं ने किया ढोल-ताशा का वादन कर बनाया विश्व रिकॉर्ड ⁕
  • ⁕ मराठी सख्ती पर सियासत तेज, अखिलेश यादव ने आरोप पर मुख्यमंत्री फडणवीस का पलटवार; भाषा सिखने और समय देने की कही बात ⁕
  • ⁕ समृद्धी-शक्तिपीठ महामार्ग को लेकर विजय वडेट्टीवार के गंभीर आरोप, बोले- ‘जनता को समृद्धि मिलेगी या ठेकेदारों को?’ ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी ग्रामीण अस्पताल में सर्पदंश के मरीज को पीठ पर ले जाने का वीडियो वायरल; बदइंतजामी के आरोपों पर अस्पताल प्रशासन ने पेश की असलियत ⁕
  • ⁕ "हम शिक्षक हैं, व्यापारी नहीं!" तुकाराम मुंढे के आदेश पर भड़के शिक्षक, मिड-डे मील के FSSAI लाइसेंस को लेकर छिड़ा नया विवाद ⁕
  • ⁕ छात्रों की गूंज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया राहुल गांधी का ‘री-लॉन्च कार्यक्रम; छात्रों और इंफ्लुएंसर्स को पैसे देकर बुलाने का किया दावा ⁕
  • ⁕ Akola: महीने भर से बारिश की बेरुखी से सोयाबीन की फसल पर संकट, उत्पादन में 50% से अधिक गिरावट की आशंका ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

चुनाव जीते नासिक में और बधाई पोस्टर नागपुर में, नाना पटोले को चिढ़ाने तांबे समर्थकों का कारनामा!


नागपुर: नासिक स्नातक चुनाव के परिणाम आए काफी समय हो गए हैं। लेकिन सत्यजीत तांबे और महाराष्ट्र कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले के बीच उम्मदीवारी को लेकर शुरू लड़ाई अभी भी जारी है। इसी क्रम में शुक्रवार लप नागपुर एयरपोर्ट पर सत्यजीत तांबे को बधाई सन्देश वाला पोस्टर दिखाई दिए। जिसके बाद यह चर्चा शुरू हो गई है कि, पटोले को चिढ़ाने के लिए तांबे समर्थकों ने शहर में येह पोस्टर लगाया है।

नागपुर एयरपोर्ट के बाहर लगाए पोस्टर में लिखा है कि, “जीत सत्य की.. सुरुवात नए पर्व की… विधायक सत्यजीत तांबे - नाशिक स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से  विजय होने पर मनःपूर्वक अभिनंदन ! शुभकामनाएं - सत्यजीत तांबे मित्र परिवार नागपूर” हालांकि, अब इन पोस्टरों को निकाल दिया गया है। 

ज्ञात हो कि, स्नातक चुनाव में कांग्रेस पार्टी ने सत्यजीत की जगह उनके पिता को उम्मीदवार बनाया था। जिसको देखते हुए तांबे ने निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर मैदान में उतरे। जहां भारतीय जनता पार्टी के समर्थन में वह चुनाव जीतकर विधान परिषद् में पहुंचे। चुनाव में जीतने के बाद तांबे ने नाना पटोले पर कई गंभीर आरोप लगाए थे।  

तांबे ने नहीं मनाया था जीत का जश्न

चुनाव में जीत के बाद तांबे ने जश्न नहीं मनाया था। एक करीबी समर्थक के निधन होने के कारण उन्होंने जश्न नहीं मनाने का फैसला किया था। इसके साथ उन्होंने अपने समर्थकों को भी किसी भी तरह की जश्न नहीं मनाने की सख्त हिदायत दी थी।