logo_banner
Breaking
  • ⁕ ओला-उबर और रैपिडो के लिए नई नीति लाने की तैयारी, नितिन गडकरी बोले- 12 करोड़ लोगों को मिल सकता है रोजगार ⁕
  • ⁕ धर्मांतरण के बाद पुराने जातिगत दर्जे के आधार पर नहीं मिलेगा आरक्षण, सुप्रीम कोर्ट ने मद्रास हाईकोर्ट के फैसले को ठहराया सही ⁕
  • ⁕ एसटी के बेड़े में शामिल होंगी 200 लग्जरी वॉल्वो बसें, 170 सीटिंग और 30 स्लीपर कोच का ऑर्डर ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में 40 दिनों में 36 किसानों की आत्महत्या! ₹5 हजार की मदद को यशोमति ठाकुर ने बताया ‘भीख’ ⁕
  • ⁕ हनी सिंह को महाराष्ट्र साइबर सेल ने चौथी बार भेजा समन, हो सकती है कानूनी कार्रवाई! ⁕
  • ⁕ इमरान खान की बढ़ीं मुश्किलें! 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती जिला बैंक की अंतिम सूची में 2,852 मतदाता, अक्टूबर के आखिर में बजेगा चुनाव का बिगुल ⁕
  • ⁕ Yavatmal: रालेगांव तहसील समूह में सत्ता परिवर्तन! वडकी में वर्षा तेलंगे की हार, प्रवीण कोकाटे की शानदार जीत ⁕
  • ⁕ Buldhana: 'हमें भीख नहीं, मदद चाहिए', बुलढाणा में किसान संघ ने कद्दू और चॉकलेट देकर सरकार के खिलाफ निकाला गुस्सा.. ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

रायपुर स्टेशन पर यार्ड आधुनिकीकरण का काम; कई ट्रेनें रद्द, कईयों के बदले रूट


नागपुर: दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के अंतर्गत आने वाले रायपुर स्टेशन यार्ड आधुनिकीकरण का काम किया जाने वाला है। इसके कारण रेलवे ने कई ट्रेनों को रद्द कर दिया ,वहीं कईयों के रुट बदल दिए गए हैं। नागपुर से जाने वाली कई ट्रेनों को भी परिवर्तन मांग से चलाया जा रहा है। वहीं गोंदिया स्टेशन के चलने वाली कई पैसेंजर और मेमू को रद्द कर दिया है। 

गोंदिया से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 08724 गोंदिया-रायपुर मेमू स्पेशल 09 मई, 2023 को रद्द रहेगी । इस के साथ गोंदिया से चलने वाली 15232 गोंदिया-बरौनी एक्सप्रेस परिवर्तित मांग से चलेगी। ट्रेन नैनपुर-जबलपुर से होते हुए बरौनी पहुंचेगी। वहीं 03 से 08 मई, 2023 को बरौनी से रवाना होने वाली गाडी संख्या 15231 बरौनी-गोंदिया एक्सप्रेस कटनी –जबलपुर –नैनपुर होकर रवाना होगी।

परिवर्तित मार्ग से चलेगीशिवनाथ और इंटरसिटी 

नागपुर से बिलासपुर के बीच चलने वाली इंटरसिटी और शिवनाथ एक्सप्रेस भी परिवर्तन मार्ग से चलेगी।  गाडी संख्या 18239 कोरबा-इतवारी शिवनाथ एक्सप्रेस उरकुरा-सरोना होकर रवाना होगी। रायपुर स्टेशन में निर्माण के कारण ट्रेन को सरोना स्टेशन में अस्थायी ठहराव दिया गया है। इसी तरह 18109  टाटानगर-इतवारी एक्सप्रेस उरकुरा-सरोना होकर रवाना होगी। वहीं पांच मई को इतवारी से रवाना होने वाली गाडी संख्या 18110 इतवारी-टाटानगर एक्सप्रेस उरकुरा-सरोना होकर रवाना होगी एवं सरोना स्टेशन में इस गाड़ी का अस्थायी ठहराव रहेगा।

08 मई, 2023 को अहमदाबाद से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 12844 अहमदाबाद-पूरी एक्सप्रेस उरकुरा –बिलासपुर-झारसुगुड़ा होकर रवाना होगी।  9 मई, 2023 को विशाखापटनम से रवाना होने वाली गाडी संख्या 12807 विशाखापटनम-निज़ामुद्दीन विजयवाड़ा – बल्हारशाह-नागपुर होकर रवाना होगी।