logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Yavatmal: दारव्हा में बड़ा हादसा, फ्लाईओवर के लिए बने गड्ढे में डूबने से चार बच्चों की मौत


यवतमाल: यवतमाल जिले के दारव्हा में रेलवे फ्लाईओवर निर्माण स्थल पर हुए एक दर्दनाक हादसे में चार बच्चों की डूबने से मौत हो गई। बुधवार शाम को खोदे गए गड्ढे में बच्चे डूब गए, जिन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

वियो: यवतमाल जिले के  दारव्हा में रेलवे फ्लाईओवर निर्माण स्थल पर एक दर्दनाक हादसा हुआ। रिहान असलम खान (13), गोलू पांडुरंग नारनवारे (10), सौम्या सतीश खड़सन (10) और वैभव आशीष बोधले (14) नामक चार बच्चे डूब गए।

जानकारी के अनुसार, दारवा शहर में वर्धा-नांदेड़ रेलवे लाइन के काम के तहत दारवा-नेर मार्ग पर एक बड़ा गड्ढा खोदा गया था। बारिश के कारण इसमें पानी भर गया। बुधवार शाम साढ़े पांच बजे बच्चे नहाने के लिए गड्ढे में उतरे, लेकिन तैरना न जानने की वजह से फंसकर डूबने लगे।

आसपास के लोगों ने उन्हें तुरंत बाहर निकाला और प्राथमिक उपचार के बाद यवतमाल रेफर किया, लेकिन डॉक्टरों ने चारों को मृत घोषित कर दिया। इस हादसे के शहर में हड़कंप मचा दिया है, और परिजन गहरे शोक में हैं।