logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

कृपाल तुमाने और भावना गवली ने विधान परिषद के लिए भरा नामांकन, मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने किया था एलान


यवतमाल: शिवसेना ने विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया है। शिंदे ने रामटेक लोकसभा से सांसद रहे कृपाल तुमाने और यवतमाल-वाशिम लोकसभा सीट की पूर्व सांसद भावना गवली को आगमी चुनाव के लिए शिवसेना का उम्मीदवार बनाया है। सोमवार आधी रात को दोनों के नाम का ऐलान किया गया। मंगलवार को दोनों नेताओं ने चुनाव के लिए नामांकन भी दाखिल कर दिया।

विधान परिषद चुनाव में उम्मीदवार बनाए जानें पर गवली ने मुख्यमंत्री शिंदे को धन्यवाद किया है। गवली ने कहा, "विधान परिषद भवन मेरे लिए नया है।  कई बार लोकसभा के लिए चुनी गई। इसलिए, लोकसभा हॉल को कई वर्षों से देखा रही थी।  विधान परिषद भले ही नई है, लेकिन सभी के सहयोग से यह फलेगी-फूलेगी।"

उन्होंने आगे कहा, "मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को मुझ पर भरोसा है इसलिए उन्होंने मुझे विधान परिषद के लिए नामांकित किया है.  पिछली बार उन्हें लोकसभा के लिए उम्मीदवार नहीं मिल पाया था.  राजनीति में ऐसा होता है कि इसके कई कारण होंगे, लेकिन मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे मेरे पीछे मजबूती से खड़े हैं।'

गवली ने आगे कहा, सरकार ने लाडली बहन योजना लागू की, मैं बता दूं कि मैं एकनाथ शिंदे की लाडली बहन हूं.''