logo_banner
Breaking
  • ⁕ सैंड इस्तेमाल को बढ़ावा देने राज्य में नई पॉलिसी लागू; राजस्वमंत्री बावनकुले ने की घोषणा, शर्तें तोड़ने पर लाइसेंस होगा रद्द ⁕
  • ⁕ लावणी पर थिरकी एनसीपी अजित पवार गुट! पार्टी कार्यालय के भीतर नाच-गाने पर बवाल, आलाकमान ने अध्यक्ष अहिरकर से माँगा स्पष्टीकरण ⁕
  • ⁕ Buldhana: कंस्ट्रक्शन वर्कर के नाम पर फर्जी प्रमाणपत्र बनाकर वसूली, दो ऑनलाइन सेंटरों पर छापा, लेबर विभाग की बड़ी कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Saoner: सावनेर के चंपा शिवार में सड़ी-गली हालत में मिला शव, खापरखेड़ा से गुमशुदा व्यक्ति की हुई पहचान ⁕
  • ⁕ Buldhana: जिले में बेमौसम बारिश ने दी दस्तक, कटाई के सीजन में फसलों को भारी नुकसान का खतरा ⁕
  • ⁕ Chandrapur: केसला घाट इलाके में बाघ ने बाइक सवार पर किया हमला, लोगों में डर का माहौल ⁕
  • ⁕ Amravati: कमुंजा फाटा के पास तेज़ रफ़्तार बस ने बाइक को मारी टक्कर, हादसे में एक की मौत, एक गंभीर ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Nagpur

मांझे से कटा युवक का गाला, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती 


नागपुर: प्रतिबंधित नायलॉन मांझा लगातार लोगों की जान का दुश्मन बनते जा रहा है। मांझे से गला चीरने की घटना लगातार सामने आ रही। 26 जनवरी को भी मंझे से एक युवक का गला चीर गया। इस हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए मेयो अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। घायल युवक का नाम राकेश मुन्नीलाल राहंगडाले (जरीपटका) निवासी है। यह घटना गुरुवार शाम छह बजे हुई।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, घायल युवक अपने दो रिश्तेदारों के साथ नारागांव से जरीपटका में लगने वाले बाजार में खरीदी करने के लिए आ रहा था। जैसे ही वह नारघाट पुलिया के पास पहुंचा राकेश के गले में मांझा आ फंसा जिससे उसका गला चीर गया। इसके बाद उसे तुरंत मेयो अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। इस मामले में पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ विविध धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।