logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

दुर्घटना के बाद युवक हुआ ब्रेन डेड, परिवार ने अंग किये दान


नागपुर: छात्र के अवयवदान के फैसले की वजह से नागपुर में तीन लोगों को नया जीवनदान मिला है. दुर्घटना का शिकार हुए युवक को इलाज के दौरान ब्रेन डेड घोषित किया जिसके बाद किसान परिवार ने अन्य मरीजों को जीवन देने का साहसी निर्णय लिया। 

मूलतः वर्धा निवासी और बीए सेकेण्ड एयर का छात्र मनोज शेंडे दुर्घटना का शिकार हो गया था. जिसे इलाज के लिए एम्स में भर्ती कराया गया था. इलाज के दौरान उनकी न्यूरोलॉजिकल स्थिति बिगड़ गयी जिसके बाद उसे डॉक्टरों की टीम ने ब्रेन डेड घोषित किया।

इसके बाद जोनल ट्रांसप्लांट कोर्डिनेशन कमेटी ने मनोज के परिवार से संपर्क किया। परिवार ने अवयवदान के लिए सहमति दर्शाई। परिवार की सहमति के बाद ब्रेन डेड युवक की दोनों किडनी और लिवर को जरूरतमंद मरीजों को दान दिया गया.