logo_banner
Breaking
  • ⁕ सैंड इस्तेमाल को बढ़ावा देने राज्य में नई पॉलिसी लागू; राजस्वमंत्री बावनकुले ने की घोषणा, शर्तें तोड़ने पर लाइसेंस होगा रद्द ⁕
  • ⁕ लावणी पर थिरकी एनसीपी अजित पवार गुट! पार्टी कार्यालय के भीतर नाच-गाने पर बवाल, आलाकमान ने अध्यक्ष अहिरकर से माँगा स्पष्टीकरण ⁕
  • ⁕ Buldhana: कंस्ट्रक्शन वर्कर के नाम पर फर्जी प्रमाणपत्र बनाकर वसूली, दो ऑनलाइन सेंटरों पर छापा, लेबर विभाग की बड़ी कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Saoner: सावनेर के चंपा शिवार में सड़ी-गली हालत में मिला शव, खापरखेड़ा से गुमशुदा व्यक्ति की हुई पहचान ⁕
  • ⁕ Buldhana: जिले में बेमौसम बारिश ने दी दस्तक, कटाई के सीजन में फसलों को भारी नुकसान का खतरा ⁕
  • ⁕ Chandrapur: केसला घाट इलाके में बाघ ने बाइक सवार पर किया हमला, लोगों में डर का माहौल ⁕
  • ⁕ Amravati: कमुंजा फाटा के पास तेज़ रफ़्तार बस ने बाइक को मारी टक्कर, हादसे में एक की मौत, एक गंभीर ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Nagpur

युवक ने खुद को गोली मार कर की आत्महत्या, व्यापर में नुकसान से था परेशान


नागपुर: कामठी स्थित लवेश लॉरेन ऑरेंज सिटी टाउनशिप के पीछे रहने वाले एक युवक ने खुद को गोली मार कर आत्महत्या करने की धक्कादायक घटना सामने आई है। मृतक युवक की पहचान आयुष अजय त्रिवेदी (26) के रूप में हुई है। अजय त्रिवेदी सावनेर-कामठी इलाके में निर्माण सामग्री सप्लाई करने का काम कर रहा था. उनके पास कुछ ट्रक और पोकलैंड थे। आयुष पिछले कुछ दिनों से कारोबार में घाटा होने के कारण कर्ज में डूबा हुआ था। इसलिए वे टेंशन में थे। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। यह घटना सुबह 10-11 बजे के बीच हुई।

मिली जानकारी के अनुसार, आयुष के पिता अजय त्रिवेदी दैनिक भास्कर में पत्रकार हैं और वह कामठी बस्ती में अपने परिवार के साथ किराए के मकान में रह रहे थे। मंगलवार सुबह परिवार एक सभी लोग जहां हॉल में बैठे हुए थे, वहीं आयुष अपने कमरे में था। इसी दौरान उसके कमरे से गोली चलने की आवाज आई। इसके बाद परिजन कमरे की तरफ दौड़े। गरवाजा खोलकर देखा तो आयुष लहूलुहान निचे बैठा पड़ा हुआ था। हालांकि, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। इस घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। 

बंदूक कहां से आई उसकी हो रही जांच 

हालांकि, यह बात अभी सामने नहीं आई है कि, आखिर आयुष ने आत्महत्या क्यों की। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि आयुष की आत्महत्या में इस्तेमाल हथियार कहां से और कैसे आया। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों और फोरेंसिक विभाग की एक टीम मौके पर पहुंच गई है और आगे की जांच जारी है।