logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: इलेक्ट्रिक डीपी की चपेट में आने से युवक की मौत, परिजनों का फूटा गुस्सा, महावितरण कार्यालय के सामने शव रखकर किया प्रदर्शन


नागपुर: महावितरण के इलेक्ट्रिक डीपी की चपेट में आने से अमरावती जिले के वरुड के एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई. घटना नागपुर के लकड़गंज के बालाजी रोड पर हुई. इस बीच घटना के विरोध में मृतक के परिजनों ने शव को लेकर महावितरण कार्यालय के बाहर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर प्रदर्शन किया.  

मृतक का नाम 32 वर्षीय शेख समीर है. शनिवार दोपहर युवक लकड़गंज के बालाजी रोड से गुजर रहा था तभी महावितरण के डीपी की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई. युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए नागपुर के मेयो अस्पताल में लाया गया. जिसके बाद गुस्साए परिजनों और शहर कांग्रेस कमेटी के अल्पसंख्यक विभाग ने युवक के शव को लेकर महावितरण के कार्यालय पहुंचे और यहाँ जमकर हंगामा किया. परिजनों का आरोप है कि महावितरण की लापरवाही के चलते युवक की मौत हुई है. ऐसे में मुआवजा देने और जिम्मेदार कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग परिजनों ने की है. 

बता दें कि पिछले अनेक दिनों से इलेक्ट्रिक डीपी से चिंगारियां निकलने और करंट लगने की शिकायते महावितरण को मिलती रही है. बावजूद इसके महावितरण इस ओर लगातार अनदेखी कर रहा है.